Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फरनगर के कामरान ने रचा इतिहास: CBSE री-एग्जाम से 96% से छलांग लगाकर हासिल किए 99.4%

मुज़फ्फरनगर के कामरान ने रचा इतिहास: CBSE री-एग्जाम से 96% से छलांग लगाकर हासिल किए 99.4%

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फरनगर। CBSE की नई री-एग्जाम पॉलिसी मुज़फ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद के लिए सफलता का सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। 10वीं के पहले घोषित परिणाम में 96 प्रतिशत अंक आने के बाद कामरान ने हताश होने के बजाय बोर्ड की नई नीति का लाभ उठाया और दोबारा परीक्षा देकर अपना स्कोर 99.4 प्रतिशत तक पहुंचा दिया। इतना ही नहीं, इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने ऑल इंडिया में तीसरी रैंक भी हासिल कर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।

jin88bet.one

ak168app.babyशहर के प्रतिष्ठित माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के छात्र एवं खालसा पट्टी, सुजड़ू निवासी कामरान की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने उन्हें 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

ak168app.clubसोमवार अपराह्न करीब 3 बजे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कामरान ने बताया कि पहले परिणाम में 96 प्रतिशत अंक आए थे, लेकिन उन्हें विश्वास था कि उनकी मेहनत के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं। इसी दौरान CBSE की नई परीक्षा नीति लागू हुई, जिसके तहत उन्होंने री-एग्जाम दिया। दूसरे परिणाम में उनके अंक बढ़कर 99.4 प्रतिशत हो गए और उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी रैंक प्राप्त हुई।

ks168app.site

ic88

ic88

ic88कामरान ने बताया कि सफलता के पीछे किसी कोचिंग का नहीं, बल्कि नियमित पढ़ाई और आत्मविश्वास का योगदान है। वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते हैं और मोबाइल का इस्तेमाल भी केवल पढ़ाई के लिए औसतन एक घंटे तक करते हैं।

ALSO READ THIS :  अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- ‘शोले’ का टंकी वाला सीन भी फेल; सोशल मीडिया की एक्टिंग में आपसे आगे निकले नेता

ic88उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के पूरे स्टाफ को दिया। उनका कहना है कि परिवार और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन ने उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

lr88

lr88

lr88कामरान की माता आयशा ने बताया कि उनके बेटे ने बिना किसी ट्यूशन के केवल अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि कामरान शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रहा है और आज उसकी मेहनत का परिणाम पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय बन गया है।

lr88

op88

si88

88vविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कामरान शुरू से ही एक अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

SEXXXXX-VN

इतना ही नहीं, योगी के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने भी रविवार को अपने आवास पर बुलाकर कामरान को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें