Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, युवती ने SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार; मायके पक्ष और पूर्व पति पर धमकाने का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेम विवाह के बाद बढ़ा विवाद, युवती ने SSP से लगाई सुरक्षा की गुहार; मायके पक्ष और पूर्व पति पर धमकाने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रेम विवाह के बाद एक युवती ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फ़रनगर से शिकायत की है। युवती का आरोप है कि उसके मायके पक्ष के लोग और पूर्व पति उसके नए वैवाहिक जीवन का विरोध कर रहे हैं तथा लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।

एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम धौलापड़ा निवासी तरन्नुम का पहला निकाह इकरार के साथ हुआ था। बाद में दोनों के बीच आपसी मतभेद होने के कारण तलाक हो गया। इसके बाद तरन्नुम ने अपनी इच्छा से थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम कसेरवा निवासी मुन्तजिर के साथ निकाह कर लिया।

युवती का आरोप है कि उसके नए निकाह से नाराज मायके पक्ष के कई लोग लगातार उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को धमकियां दे रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि उसका पूर्व पति भी अब उन्हीं लोगों के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है और चैन से नहीं रहने देने की धमकी दे रहा है।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि विरोधी पक्ष किसी भी समय उसके या उसके परिवार के साथ कोई गंभीर घटना कर सकता है। इसी को देखते हुए उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने और थाना शाहपुर पुलिस को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

The X India इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई या जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर की मौत, चालक फरार

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें