Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में सौतेले बेटे ने सौतेले पिता को पीटा, सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में सौतेले बेटे ने सौतेले पिता को पीटा, सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के सराय गांव में पारिवारिक विवाद उस समय सड़क पर तमाशा बन गया, जब एक युवक ने अपने ही सौतेले पिता की भरे बाजार में जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपने सौतेले पिता को सड़क पर गिराकर लगातार मारता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे सौतेले पिता और बेटे के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद की वजह शराब के लिए मांगे गए तीन हजार रुपये थे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और युवक ने अपने सौतेले पिता पर हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पीड़ित को सड़क पर गिराकर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। थाना मंसूरपुर पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने सौतेले बेटे से शराब पीने के लिए तीन हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।

थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटे की पहचान कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ THIS :  नकली लिक्विड यूरिया का 'डार्क हब' बना मुजफ्फरनगर! टाटा-महिंद्रा के नाम पर सप्लाई, रात के अंधेरे में चलता काला कारोबार! 'द एक्स इंडिया' का सनसनीखेज खुलासा- भाग-1

इस घटना ने एक बार फिर समाज में बढ़ती पारिवारिक हिंसा और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के तमाशबीन बने रहने की मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें