मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में SSP संजय कुमार वर्मा ने देर रात कुछ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। तबादला सूची में तीन थाना प्रभारियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। सिविल लाइन, मीरापुर और रतनपुरी थानों की कमान में बदलाव किया गया है।
तबादले के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को मीरापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर रघुराज को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
रतनपुरी थाने में भी बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान को रतनपुरी का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं रतनपुरी के मौजूदा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है।
कुछ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। थाना खतौली में तैनात एसआई संजय कुमार को रतनपुरी क्षेत्र की रियावली नंगला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं थाना बुढ़ाना से एसआई रामअवतार सिंह को जसोई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा की ओर से किए गए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

