Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में प्रदूषण पर सख्ती की तैयारी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेपर और मेटल उद्योगों के साथ की वर्कशॉप; चिमनियों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को सुचारू रखने और निर्धारित ईंधन इस्तेमाल करने के निर्देश

मुज़फ़्फ़रनगर में प्रदूषण पर सख्ती की तैयारी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेपर और मेटल उद्योगों के साथ की वर्कशॉप; चिमनियों के ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम को सुचारू रखने और निर्धारित ईंधन इस्तेमाल करने के निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बढ़ते प्रदूषण के बीच उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बेगराजपुर, वहलना और सुजडू औद्योगिक क्षेत्रों के साथ भोपा रोड, जौली रोड और जानसठ रोड स्थित पेपर व मेटल उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ वर्कशॉप आयोजित की गई।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों के तहत आयोजित इस वर्कशॉप में उद्योगों को पर्यावरणीय मानकों के प्रति जागरूक करने और उनके अनुपालन पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने उद्योगों से कहा कि उत्पादन के दौरान प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

वर्कशॉप में उद्योगों में निर्धारित मानकों के अनुसार ईंधन इस्तेमाल करने और उत्सर्जन को तय मानकों के अनुरूप नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही फैक्ट्रियों की चिमनियों पर लगे ऑनलाइन कंटीन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित रखने पर जोर दिया गया। इस सिस्टम के जरिए औद्योगिक इकाइयों से होने वाले उत्सर्जन की निगरानी की जाती है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्योगों को पर्यावरणीय नियमों के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू कराना है। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद संबंधित औद्योगिक इकाइयां पर्यावरणीय मानकों का पालन किस तरह सुनिश्चित करती हैं।

इस मौके पर स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गीतेश चंद्रा और AE कुंवर संतोष कुमार के साथ साथ उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल के अलावा कई उद्योगपति एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमिका को बुलाने के लिए 5 घंटे टॉवर पर चढ़ा रहा, फिर हुआ ये...
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें