Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ्फरनगर में चुनावी रंजिश में बदला मामूली विवाद,छतों से हुआ पथराव; वीडियो वायरल, पांच हिरासत में

मुज़फ्फरनगर में चुनावी रंजिश में बदला मामूली विवाद,छतों से हुआ पथराव; वीडियो वायरल, पांच हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ्फरनगर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के सम्भलहेड़ा गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। घटना के दौरान कई लोग अपने-अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और वहां से एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो आज मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से चुनावी रंजिश चली आ रही थी, जिसे इस विवाद की बड़ी वजह माना जा रहा है। दोनों पक्ष अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं।

वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग अपनी छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पथराव के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

CO ऋषिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के 5 लोगों को हिरासत में लिया गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में फर्जी डिग्री बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़: 15 हजार का इनामी मास्टरमाइंड दो साथियों संग गिरफ्तार

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें