Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

मुजफ़्फ़रनगर: पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर फिर चोरी! CCTV में घटना कैद

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ़्फ़रनगर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार शिव चौक के पास एक बार फिर चोरी की घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक हुई, जहां बुर्काधारी चोरनी गैंग ने बड़ी ही सफाई से चोरी को अंजाम दिया।

ताजा मामला गोल मार्केट स्थित मैक्स कम्युनिकेशन का है, जहां से चार बुर्काधारी महिलाओं के एक गिरोह ने कीमती बैग पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक हर्ष गुलाटी के मुताबिक चोरी हुए बैग की कीमत करीब 1600 रुपये बताई जा रही है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चार बुर्काधारी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों के साथ नजर आ रही हैं और बेहद शातिर तरीके से चोरी को अंजाम देती दिख रही हैं।



दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। आए दिन हो रही चोरी और पर्स झपटमारी की घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है और कारोबार करना मुश्किल होता जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब घटनास्थल के पास ही पुलिस चौकी मौजूद है, तो फिर भी चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं।

स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने के भीतर शिव चौक और आसपास के इलाकों में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही।

पीड़ित दुकानदार हर्ष गुलाटी



करीब एक सप्ताह पहले ही भगत सिंह रोड स्थित मीना बाजार से आर्टिफिशियल ज्वैलरी चोरी की घटना सामने आई थी। इसके अलावा ईद के दौरान रुड़की रोड पर एक युवती से पर्स झपटने और भगत सिंह रोड पर महिला का पर्स चोरी होने की घटनाएं भी हाल ही में हो चुकी हैं।

लगातार बढ़ रही इन वारदातों ने साफ कर दिया है कि शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ती जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरनी गैंग पर कब तक शिकंजा कस पाती है या फिर व्यापारी यूं ही असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर रहेंगे।

ALSO READ THIS :  इंस्टाग्राम पर सजाई हुई थी हथियारों की दुकान! पुलिस ने धर दबोचे 7 सौदागर! ऑनलाइन होती थी डील!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें