Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » रॉकी मिस्ट्री में बड़ा अपडेट! कोठी पर ताला जड़ फरार हुई ‘सेकेंड वाइफ़’! पूरा परिवार गायब, मोबाइल भी स्विच ऑफ

रॉकी मिस्ट्री में बड़ा अपडेट! कोठी पर ताला जड़ फरार हुई ‘सेकेंड वाइफ़’! पूरा परिवार गायब, मोबाइल भी स्विच ऑफ

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा आस्सा गांव से रहस्यमय तरीके से गायब हुए विकसित उर्फ रॉकी का मामला अब और ज्यादा सनसनीखेज होता जा रहा है। पहले जहां परिवार ने रॉकी की पत्नी और उसके पूर्व पति के बेटे पर अपहरण और हत्या का शक जताया था, वहीं अब पुलिस की दबिश के बाद इस केस में नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार के लगातार दबाव और ग्रामीणों की पंचायत के बाद सिखेड़ा थाना पुलिस ने रॉकी की कथित दूसरी पत्नी रेणु की तलाश शुरू की। इसी सिलसिले में पुलिस टीम पीड़ित परिवार के साथ बागपत जनपद के बड़ौत स्थित रेणु के घर पहुंची। लेकिन वहां जो नजारा मिला, उसने पूरे मामले को और ज्यादा रहस्यमय बना दिया।


बताया जा रहा है कि रेणु का घर बंद मिला और दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। इतना ही नहीं, रेणु, उसके बेटे और यहां तक कि उसकी बेटी का मोबाइल फोन भी लगातार स्विच ऑफ मिला। पुलिस और परिवार को आशंका है कि पूरा परिवार अचानक घर छोड़कर फरार हो गया है।


रॉकी के पिता मगन सिंह पहले ही पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगा चुके हैं कि उनका बेटा 18 मई को पत्नी रेणु के साथ ऋषिकेश जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार का दावा है कि रॉकी के दोनों मोबाइल लगातार बंद हैं और रेणु बार-बार बयान बदल रही थी। कभी वह संपर्क टूटने की बात कहती, तो कभी अलग-अलग कहानियां सुनाती रही।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: रिश्वतखोर लेखपाल राजीव लोचन की करतूत का खुलासा! कब्ज़ा दिलाने की एवज में ली 50 हजार की घूस, DM के आदेश पर जांच शुरू


परिजनों ने आरोप लगाया है कि रॉकी का अपहरण कर उसकी हत्या की जा चुकी हो सकती है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कहीं ठिकाने लगा दिया गया। परिवार ने रेणु और उसके पूर्व पति के बेटे बादल तोमर निवासी भोपा पर भी गंभीर शक जताया है।


मामले में पुलिस की शुरुआती सुस्ती को लेकर गांव में पहले ही भारी नाराज़गी है। कुछ दिन पहले पीड़ित परिवार के घर हुई पंचायत में ग्राम प्रधान सोनू फौजी उर्फ मनोज चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण जुटे थे और पुलिस को जल्द खुलासा करने की चेतावनी दी थी। अब रेणु और उसके परिवार के अचानक फरार मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और शक गहरा गए हैं।


फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर विकसित उर्फ रॉकी कहां है? क्या वह जिंदा है, या फिर उसके साथ कोई बड़ी वारदात हो चुकी है? वहीं अब पुलिस के सामने रेणु और उसके परिवार को तलाशना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें