Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » घर की छत पर दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, VIDEO: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों के कई लोगों को लगी चोट

घर की छत पर दो पक्षों में खूब चले लाठी-डंडे, VIDEO: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दोनों पक्षों के कई लोगों को लगी चोट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मखियाली गांव में रास्ते को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मकान की छत पर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में कुछ लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है।

मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे CO नई मंडी राजू कुमार साव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गौरव और राजीव पक्ष के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के दौरान छत से ईंट फेंकने की बात भी सामने आई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और छत पर लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान राजीव पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आईं।

घटना के दौरान किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल से मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि वायरल वीडियो मखियाली गांव का है। रास्ते को लेकर कहासुनी और छत से ईंट फेंकने की बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू: हनुमान ध्वज का पूजन कर नगर में कराया भ्रमण, श्री राम दरबार मंदिर में हुआ पूजन
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें