Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में जमकर चले लात–घूंसे और डंडे: साइकिल शो के दौरान हुआ विवाद, VIDEO वायरल होने के बाद 24 के खिलाफ कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में जमकर चले लात–घूंसे और डंडे: साइकिल शो के दौरान हुआ विवाद, VIDEO वायरल होने के बाद 24 के खिलाफ कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के छपार थाना क्षेत्र के परई गांव में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे साइकिल शो के दौरान मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भारी भीड़ के बीच कई युवक एक-दूसरे के साथ लात-घूंसों से मारपीट करते और लाठी-डंडे चलाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवकों को चोट आने की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि साइकिल शो के दौरान किसी बात को लेकर युवकों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

मौके पर विवाद बढ़ने के बाद वहां हंगामा मच गया और अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ा तो लोग अपनी जान बचाकर भागते नज़र आए। मारपीट के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई।

छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के मुताबिक, विवाद के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 10-10 लोगो के बॉन्ड भरवाए गए हैं, जबकि 4 का शांतिभंग में चालान किया गया है।

इसके साथ ही पुलिस अब वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  मेरठ में सेना के जवान की पिटाई से भड़का गुस्सा, भूनी टोल पर हंगामा, धरने पर बैठे संगीत सोम
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें