मुजफ्फरनगर की नई मंडी कोतवाली परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। धरने में जमकर नारेबाजी हुई।
VHP ने नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश शर्मा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे।
• कार्यकर्ताओं ने कहा,
“भ्रष्ट अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं। जब तक ये हटाए नहीं जाते, हम नहीं उठेंगे!”

- मीनाक्षी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे ध्वस्त: सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका ईओ की मौजूदगी में कार्रवाई; सामान जब्त, दुकानदारों को चेतावनी
- आहान पांडे बने AJIO के नए ब्रांड फेस—‘Festival Is Festivaling’ कैंपेन में दिखेगा नया अंदाज, 7 अक्टूबर से All Stars Sale
- जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश,“एक ही समस्या लेकर दूसरी बार आए फरियादी तो तय होगी जवाबदेही”, जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
- मिट्टी खनन माफियाओं का दुस्साहस, पुलिस के सामने नायब तहसीलदार से बदसलूकी: फिल्मी स्टाइल में आगे गाड़ी लगाकर रोकी अफ़सर की गाड़ी, अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर हंगामा
- GST सुधारों का अगला चरण ‘विकसित भारत’ विजन को देगा रफ्तार- वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, आसान होगा Tax Compliance
17 जनवरी को हमला, आज तक FIR नहीं!
पूरा मामला 17 जनवरी का है। विश्व हिंदू परिषद के सहसंपर्क प्रभारी संजय शर्मा का बेटा एसडी स्कूल मैदान में था। उस पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया और हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। संजय शर्मा ने नई मंडी थाने में तहरीर दी, लेकिन 20 जनवरी तक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
थाना प्रभारी पर अनदेखी का आरोप
संजय शर्मा ने कहा कि “हम फोन करते हैं तो थाना प्रभारी 20-30 सेकंड सुनते हैं और फोन काट देते हैं। हमने कहा कि धरना देना पड़ेगा तो कोतवाल ने कहा आ जाओ। इससे लगता है धरने से भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को VHP ठीक करेगा।”
- मीनाक्षी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जे ध्वस्त: सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका ईओ की मौजूदगी में कार्रवाई; सामान जब्त, दुकानदारों को चेतावनी
- आहान पांडे बने AJIO के नए ब्रांड फेस—‘Festival Is Festivaling’ कैंपेन में दिखेगा नया अंदाज, 7 अक्टूबर से All Stars Sale
- जनता दर्शन में CM योगी का सख्त संदेश,“एक ही समस्या लेकर दूसरी बार आए फरियादी तो तय होगी जवाबदेही”, जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
- मिट्टी खनन माफियाओं का दुस्साहस, पुलिस के सामने नायब तहसीलदार से बदसलूकी: फिल्मी स्टाइल में आगे गाड़ी लगाकर रोकी अफ़सर की गाड़ी, अवैध मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने पर हंगामा
- GST सुधारों का अगला चरण ‘विकसित भारत’ विजन को देगा रफ्तार- वित्त मंत्री सीतारमण बोलीं, आसान होगा Tax Compliance
चाय, खिचड़ी और बिस्तर का बंदोबस्त
धरने में कार्यकर्ता बोले कि “चाय और रात को खिचड़ी और बिस्तर आ रहा है। चाहे 10 दिन लगें, हम यहीं रहेंगे। 26 जनवरी को यहीं ध्वज फहराएंगे।”
उन्होंने कहा कि बृजेश शर्मा जैसे अधिकारी जिले का माहौल खराब कर रहे हैं।
VHP का अल्टीमेटम
VHP ने चेतावनी दी कि “जब तक ये अधिकारी हटाए नहीं जाते, धरना नहीं उठेगा।” धरने में सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीओ मंडी राजू कुमार साव मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति रात करीब दो बजे तक तनावपूर्ण बनी रही,
हालांकि सीओ के मान मनौवल के बाद देर रात को धरना समाप्त कर दिया गया। पुलिस ने हमले के मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।