Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल: पहले 3-4 लोगों ने पकड़ा, फिर 15-20 लोग टूट पड़े, सबने मिलकर अकेले को पीटा

मुजफ्फरनगर में युवक की पिटाई का VIDEO वायरल: पहले 3-4 लोगों ने पकड़ा, फिर 15-20 लोग टूट पड़े, सबने मिलकर अकेले को पीटा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के जटवाड़ा गांव में एक युवक के साथ सामूहिक रूप से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के साथ कई लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे का है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घर से बाहर निकलते ही कुछ लोगों ने युवक को पकड़ लिया। शुरुआत में करीब तीन-चार लोग उसके साथ मारपीट करते नजर आते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे कई अन्य लोग वहां पहुंचते हैं और युवक को घेरकर पीटना शुरू कर देते हैं। वीडियो में युवक अकेला दिखाई दे रहा है, जबकि उसके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मारपीट में करीब 15 से 20 लोग शामिल हैं। घटना के पीछे की वजह क्या थी और युवक के साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने मारपीट क्यों की, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।

मामले में ककरौली थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की घटना शनिवार रात की है। उनके मुताबिक घटना की वजह और मारपीट में शामिल लोगों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच उसी रात फैसला हो गया था।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से किसी ने थाने में पहुंचकर शिकायत नहीं दी है। यही वजह है कि फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि घटना का वीडियो अगले दिन यानी आज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 50 हजारी बदमाश अमजद मुठभेड़ में ढेर! दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल, 40 मुकदमे थे दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि अगर किसी युवक के साथ इस तरह बड़ी संख्या में लोग मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं तो घटना की स्वतंत्र जांच और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान की जाएगी या नहीं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें