Home » गुनाह » हरियाणा के रोहतक में ढाबे पर खूनी तांडव, पांच हथियारबंद बदमाशों ने 50 से ज्यादा राउंड बरसाईं गोलियां; चार युवकों की मौत से मचा हड़कंप

हरियाणा के रोहतक में ढाबे पर खूनी तांडव, पांच हथियारबंद बदमाशों ने 50 से ज्यादा राउंड बरसाईं गोलियां; चार युवकों की मौत से मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक जिले में खरावड़ गांव के पास बुधवार देर रात एक ढाबे पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में चार युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पांच हथियारबंद हमलावर एक कार में सवार होकर मिलन ढाबे पर पहुंचे और वहां खाना खा रहे युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। वारदात में 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटना पुलिस थाने के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलीबारी के बाद हमलावर कुछ मिनट तक हथियार लहराते हुए घटनास्थल पर घूमते रहे और फिर फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से ढाबे पर मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए लोग मेजों और कुर्सियों के पीछे छिप गए।

तीन की मौके पर मौत, चौथे को भागते समय मारी गोली

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीन युवक डाइनिंग टेबल पर बैठे हुए ही गोलियों का निशाना बन गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, चौथे युवक ने भागने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसका पीछा कर उसे भी गोली मार दी।

मृतकों की पहचान रिंकू, विनीत, गंजू और हिमांशु के रूप में हुई है। इनमें रिंकू, विनीत और गंजू झज्जर जिले के दिघल गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि हिमांशु बेरी का रहने वाला था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

वारदात की सूचना मिलते ही रोहतक रेंज के आईजी हामिद अख्तर और पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए), स्पेशल सेल और फॉरेंसिक साइंस लैब की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

ALSO READ THIS :  UP: खतरे में 8 हत्याओं की गवाह? मुज़फ़्फ़रनगर में फिर सुर्खियों में चर्चित उदयवीर परिवार का विवाद!

गिरोहों की आपसी रंजिश के एंगल से जांच

जांचकर्ता इस वारदात को भाऊ और सनी रितोलिया गिरोहों के बीच चल रही कथित रंजिश से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, हमले के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गैंगवार है या नहीं, फिलहाल जांच का विषय है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं और जल्द अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें