मुज़फ्फरनगर में यूपी के प्रथम उपमुख्यमंत्री की 39वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुज़फ्फरनगर। जनपद के नसीरपुर स्थित प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री, प्रख्यात किसान नेता और जनसेवक स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके योगदान को याद किया।…