दिल्ली में खौफनाक वारदात: लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या,आरोपी मौके से फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेस-3 इलाके में रविवार तड़के एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच […]

मुज़फ़्फ़रनगर में जन्माष्टमी की रात गायब किशोरी मुस्लिम के घर से बरामद: मंदिर जा रही नाबालिक को जबरन ले जाकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, 2 साथियों की तलाश

मुज़फ़्फ़रनगर। छपार थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के गांव के एक मुस्लिम युवक के घर से मिलने के बाद गंभीर आरोप सामने आए हैं। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उसे अपने दो साथियों के साथ बहला-फुसलाकर और जबरन अपने साथ ले गया […]

मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़: 15 हजार का इनामी समेत 2 हिस्ट्रीशीटर घायल, फायरिंग के बाद दबोचे गए रिजवान और रिहान घायल

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब 10 मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी समेत दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की […]

मुजफ्फरनगर में मंडी सहायक 3 साल तक ब्लैकमेल कर लूटता रहा युवती की अस्मत: पहले नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया रेप, फिर VIDEO के जरिए धमकी और शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण

मुज़फ़्फ़रनगर। एक युवती ने खतौली मंडी समिति में तैनात मंडी सहायक सागर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने होटल में उसे नशीली चीज मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और शादी […]

अंकित बालियान की हत्या से बनतीखेड़ा में मातम, आज घर पर होगा हवन और शोकसभा, जुटेंगे ग्रामीण और कलाकार

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव बनतीखेड़ा में शोक का माहौल बना हुआ है। परिवार के साथ ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं। अंकित की असमय मौत ने गांव ही नहीं, बल्कि हरियाणवी संगीत जगत को भी झकझोर दिया है। दिवंगत गायक की आत्मा की शांति के लिए बुधवार […]

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: 2 साल पुरानी रंजिश, गाने के विवाद से लेकर कार में GPS लगाने तक की पूरी इनसाइड स्टोरी,कनाडा से धमकी मिली

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, साजिश की परतें खुलती जा रही हैं। पुलिस की जांच में सामने आए घटनाक्रमों को जोड़ने पर संकेत मिल रहे हैं कि अंकित को निशाना बनाने की योजना अचानक नहीं बनी थी, बल्कि करीब दो साल पहले शुरू हुए विवाद के बाद […]

मुजफ्फरनगर में ‘दरिंदों’ से हाईवे पर पुलिस मुठभेड़: रामलीला टिल्ला गैंगरेप केस का आरोपी फ़िरोज़ गोली लगने से घायल, साथी उस्मान कॉम्बिंग के बाद पकड़ा

मुज़फ़्फ़रनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10:45 बजे नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस कार्रवाई में रामलीला टिल्ला गैंगरेप कांड का आरोपी फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी उस्मान पुलिस की कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार […]

मुजफ्फरनगर में रास्ते पर युवक का शव मिलने से हड़कंप: इरशाद के रूप में हुई मृतक की पहचान

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में मंगलवार सुबह गांव के रास्ते पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने रास्ते पर युवक को पड़ा देखा तो आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की […]

कौशाम्बी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मनौरी बाजार में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार देर रात जिले की एसओजी और चरवा थाना पुलिस की मुख्य आरोपी नौशाद अली के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम […]

बुढ़ाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, साथी गिरफ्तार ,रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान में हुई चोरी का माल भी बरामद

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, पीछा किए जाने पर दोनों बदमाशों […]