मुजफ्फरनगरः पत्रकारों से कथित अभद्रता के आरोप में SSI के खिलाफ मोर्चा, निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे पत्रकार

मुजफ्फरनगर। जनपद में पत्रकारों के साथ कथित अभद्रता के मामले को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। पत्रकार प्रवेश मलिक, उनकी पत्नी और पत्रकार धर्मेंद्र के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में सिविल लाइन थाने के SSI विकास शर्मा के खिलाफ पत्रकारों ने धरना शुरू कर दिया है। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस […]

राकेश टिकैत का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं, यूनिवर्सिटी तोड़ना समाधान नहीं

मुज़फ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मंगलवार को मुज़फ्फरनगर कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, छात्रों के आंदोलन, बिजली के […]

मुज़फ्फरनगर में शराब के ठेके पर ग्राहक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी सेल्समैन को किया गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के धनसैनी गांव स्थित देशी शराब के ठेके के अंदर ग्राहक की बेल्ट से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिलने के कारण पुलिस ने […]

कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका मुज़फ्फरनगर अलर्ट, चेयरपर्सन ने दिए सफाई और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

मुज़फ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर 12 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सार्वजनिक शौचालयों, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को […]

दिल्ली कूच से पहले मुज़फ्फरनगर में रोके गए किसान नेता शाह आलम, हंगामे के बाद प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर। इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को मंगलवार को मुज़फ्फरनगर पुलिस ने नुमाइश कैंप गेट पर रोक दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक […]

मुज़फ्फरनगर में सनसनी! वायरल वीडियो में नाबालिग ने लगाए प्रधान पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप,मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खालापार इलाके से एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग बच्चा ‘प्रधान जी ‘ नामक व्यक्ति पर यौन उत्पीड़न (कुकर्म) […]

“मुज़फ्फरनगर में फिर ‘मिट्टी माफिया’ बेलगाम! वायरल VIDEO ने खोली अवैध खनन की पोल”

मुज़फ्फरनगर। जनपद में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार एक बार फिर चर्चा में है। जौली रोड और शहर से सटे सिल्लाजुड़ी क्षेत्र से सामने आए ताज़ा वीडियो ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 16 और 18 जुलाई के वीडियो में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम सड़कों […]

मुज़फ्फरनगर के कामरान ने रचा इतिहास: CBSE री-एग्जाम से 96% से छलांग लगाकर हासिल किए 99.4%

मुज़फ्फरनगर। CBSE की नई री-एग्जाम पॉलिसी मुज़फ्फरनगर के छात्र कामरान अहमद के लिए सफलता का सबसे बड़ा हथियार साबित हुई। 10वीं के पहले घोषित परिणाम में 96 प्रतिशत अंक आने के बाद कामरान ने हताश होने के बजाय बोर्ड की नई नीति का लाभ उठाया और दोबारा परीक्षा देकर अपना स्कोर 99.4 प्रतिशत तक पहुंचा […]

मुज़फ्फरनगर में हबीबपुर हादसे पर कैबिनेट मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर,बोले- जर्जर और कच्चे मकानों का कराया जाए सर्वे

मुज़फ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बीती रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बारिश के दौरान कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार मासूम बच्चे और उनके पिता शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना के […]

मुज़फ्फरनगर में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, रमानी नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित रमानी नर्सिंग होम में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया। रविवार अपराह्न करीब 4 बजे मृतका के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग […]