मां की ममता और त्याग को याद कर भावुक हुए योगी आदित्यनाथ, बोले- मां के बिना छिन जाती है जीवन की सुरक्षा और घर की छांव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां की ममता, त्याग और जीवन में उनके महत्व को लेकर भावुक विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मां केवल जननी नहीं, बल्कि जगत जननी है। मां की ममता दुनिया की सबसे सुंदर भावना है। मां हर किसी की जगह ले सकती है, लेकिन मां की […]

‘मुख्यमंत्री पाती’ के 50 सप्ताह पूरे, योगी बोले- सरकार और जनता के बीच विश्वास का सेतु बनी यह पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी जाने वाली ‘मुख्यमंत्री पाती’ के 50 सप्ताह पूरे होने पर भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि यह संवाद श्रृंखला सरकार और जनता के बीच विश्वास, सहभागिता और आत्मीय जुड़ाव का सेतु बन गई है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश की 25 करोड़ जनता […]

कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, 16 साल के किशोर समेत दो की मौत; 25 लोगों को बचाया

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में रविवार देर रात भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद अपार्टमेंट और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को पुलिस और दमकल विभाग की टीम […]

मुज़फ़्फ़रनगर के DM उमेश मिश्रा का तबादला: लखनऊ में नगर विकास विभाग के विशेष सचिव की मिली जिम्मेदारी, 2016 बैच के IAS सुनील कुमार सिंह होंगे नए जिलाधिकारी, ग्रेटर नोएडा में रह चुके हैं ACEO

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा का तबादला कर दिया गया है। 14 नवंबर की रात उत्तर प्रदेश शासन की ओर से हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें विशेष सचिव, नगर विकास विभाग लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह सुनील कुमार सिंह को जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश में इस फेरबदल […]

प्रयागराज में बेटे-बहू और दो पोतों की चिताएं देख बिलख पड़े पिता, सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार,एक साथ उठीं चार अर्थियां,छठ मनाने घर लौट रहा था परिवार

प्रयागराज। जिस घर में बेटे, बहू और दो पोतों के आने का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, वहां सुबह चारों के शव पहुंचे तो खुशियों की जगह चीख-पुकार मच गई। हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सौरभ उपाध्याय (40), उनकी पत्नी मेनका (35) और दोनों बेटों व्योम […]

लखनऊ में एक ही परिवार के तीन बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेलते-खेलते गिरे दो बच्चे, तीसरे ने बुखार आने पर तोड़ा दम ,परिजनों में मचा कोहराम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के खंडसरा गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों की तीन दिन के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पहले दो बच्चे खेलते समय अचानक गिर पड़े और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद तीसरी बच्ची की बुखार आने के कुछ […]

पुलिस को देखकर भागा गांजा तस्कर: मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, तस्कर से 22 किलो गांजा, तमंचा और बाइक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 से 20 लाख रुपये कीमत

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कुकड़ा रोड पर बुधवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजा तस्कर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। नई मंडी पुलिस ने घायल आरोपी को […]

मुज़फ़्फ़रनगर में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से टेंट कर्मी की दर्दनाक मौत: टेंट हटाने के दौरान हुआ हादसा, 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराया टेंट का पाइप

मुज़फ़्फ़रनगर। मिठाई की दुकान के बाहर लगा टेंट हटाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। पाइप में करंट दौड़ने से टेंटकर्मी उसकी चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगते ही युवक के शरीर में आग लग गई और वह जमीन पर गिर […]

महाराजगंज में खेत में मिला 29 वर्षीय युवक का शव, चाकू से हत्या की आशंका; परिजनों ने बताई साजिश

महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पारसमलिक थाना क्षेत्र के सिरसिया मसारकी गांव की है। मृतक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए धारदार चाकू […]

सीतापुर में महिला हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार: 25 हजार का था इनामी, पुलिस की गोली लगने से घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। रामपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल […]