मुजफ्फरनगर में MDA का बड़ा बुलडोजर एक्शन, 10 जगह एक साथ चला अभियान; 11 बीघा की अवैध कॉलोनी ध्वस्त, कई दुकानें और व्यवसायिक हॉल सील

मुजफ्फरनगर। जिले में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण यानी MDA ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने सुबह करीब आठ बजे से जोन-3, जोन-4 और जोन-5 में एक साथ अभियान चलाते हुए करीब 10 स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई की। […]

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई स्कूटी, एक-एक कर बुझ गए परिवार के तीन चिराग

मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्लूपुरा में किराए के मकान में रह रहे एक गरीब परिवार पर सड़क हादसे ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही दिनों के भीतर परिवार के तीन सदस्य हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए। बीमार पिता को दवाई दिलाने के लिए स्कूटी से निकले दो बेटों और उनके […]

‘50 लाख रुपये बीघा मुआवजा दो, वरना जमीन नहीं देंगे’: शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के मुवावजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ADM वित्त से मिलकर जताई आपत्ति

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रस्तावित शामली-गोरखपुर एक्सप्रेस–वे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे गांव रोनी हरजीपुर के दर्जनों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण के बदले प्रस्तावित मुआवजे पर आपत्ति जताते हुए बाजार मूल्य के अनुसार भुगतान की मांग की। प्रदर्शन के […]

बरेली में एक लाख की छिनैती का खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; एक के पैर में लगी गोली

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में करीब एक माह पहले हुई एक लाख रुपये की छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने बुधवार तड़के संदिग्धों की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में […]

NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े पर ED का बड़ा शिकंजा, 7 राज्यों और NCR में 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI के टोल प्लाजा पर कथित फर्जी वसूली और सरकारी राजस्व को डायवर्ट किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। ईडी के लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए 2002 की धारा 17 के तहत […]

नोएडा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, रातभर बसों और टैक्सियों की सघन चेकिंग

नोएडा। 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महिला सुरक्षा और सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। घटना के बाद पुलिस ने पूरी रात नोएडा और आसपास के अलग अलग इलाकों में संदिग्ध वाहनों के साथ बसों, टैक्सियों और अन्य सार्वजनिक परिवहन […]

मुज़फ़्फ़रनगर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल का लाइसेंस सस्पेंड: छापेमारी में भर्ती मिले 4 बच्चे, मौके पर नहीं मिला बच्चों का डॉक्टर, भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पताल में कराया गया शिफ्ट

मुज़फ़्फ़रनगर। शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में चार बच्चे भर्ती मिले, लेकिन मौके पर बच्चों का इलाज करने वाला डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने भर्ती बच्चों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया और न्यू […]

मुरादाबाद में नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी बस का भीषण हादसा, 35 से ज्यादा घायल, आठ की हालत गंभीर

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मुरादाबाद हरिद्वार स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कांठ थाना क्षेत्र में गढ़ी बस स्टॉप के पास हरिद्वार से अयोध्या जा रही नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी निजी बस आगे चल रही राज्य परिवहन की बस से टकरा गई। टक्कर के बाद निजी बस […]

राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के नाम पर लगेगी मुहर? प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव पर भी मंथन

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को अयोध्या में एक अहम बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ की नियुक्ति को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रस्ट के स्तर पर होने वाले अन्य प्रशासनिक बदलावों और विभिन्न समितियों […]

बाराबंकी में सरयू का कहर: खेतों के बाद अब पक्के मकानों पर कटान की मार, घर तोड़कर सामान बचाने को मजबूर ग्रामीण

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरयू यानी घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव के बीच अब नदी का कटान ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। रामनगर तहसील के तराई क्षेत्र में नदी की तेज धारा लगातार खेतों और जमीन को अपने साथ बहा रही है। सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र में […]