‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सफलता पर सीएम योगी का संदेश, बोले- हर शुभ अवसर को वृक्षारोपण से जोड़ें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर परिवार को अपने जीवन के शुभ अवसरों और संस्कारों को पौधरोपण से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह, गृह प्रवेश, बेटी की विदाई और अन्य मांगलिक अवसरों पर पौधे लगाकर प्रकृति के […]

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में स्थित संजय गांधी अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित अस्पताल में भर्ती एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद रविवार देर रात परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर […]

संभल पहुंचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, बोले- राम मंदिर का विरोध करने वालों को जनता ने दिया जवाब

संभल। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह रविवार को संभल पहुंचे। यहां उन्होंने मुरादाबाद-बरेली शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और शिक्षकों से संवाद करते […]

नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर मिले अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी!

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार देर रात और सोमवार तड़के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहला मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र का है, जहां क्राउन प्लाजा होटल के पास करीब 20 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। वहीं दूसरा मामला थाना रबूपुरा क्षेत्र का […]

अमेठी में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित महमदपुर कस्बे में सोमवार सुबह एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना […]

मुज़फ़्फ़रनगर कांवड़ बवाल: पुलिस और पत्रकारों से बदसलूकी के 6 नए VIDEO आए सामने, धमकियां और हुड़दंग कैमरे में कैद

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस पूरे घटनाक्रम से जुड़े 6 नए वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ लोग खुलेआम पुलिस को चुनौती देते, धमकियां देते और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। […]

एक्शन मोड में सीएम योगी: आपदा पीड़ितों को 24 घंटे में मुआवजा देने का सख्त आदेश, अफसर उतरेंगे जमीन पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून की भारी बारिश और आकाशीय बिजली काल बनकर टूटी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर जनहानि, पशुहानि और संपत्ति के नुकसान की खबरें आ रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों को पूरी […]

मुज़फ़्फ़रनगर में मूसलाधार बारिश ने ठप की बिजली व्यवस्था, सबस्टेशन बने ‘टापू’, कई बिजलीघर डूबे, खंभे झुकें और तार टूटे

मुज़फ्फ़रनगर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जिले की बिजली व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगी है। शहर से लेकर गांव तक कई बिजलीघरों में जलभराव हो गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में बीती रात से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली विभाग की टीमें लगातार बारिश के बीच आपूर्ति बहाल करने […]

नई मंडी में देर रात धूं-धूं कर जला चश्मों का शोरूम, शीशे तोड़कर अंदर घुसी फायर ब्रिगेड, मची अफरा-तफरी,लाखों का नुकसान

मुज़फ्फ़रनगर। नई मंडी में स्थित विजय लक्ष्मी ऑप्टिकल शोरूम में सोमवार देर रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग […]

मुजफ्फरनगरः फुलत मदरसा विवाद में बड़ा एक्शन! धर्मांतरण के आरोप में पिता-पुत्र पर FIR, गिरफ्तारी को पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश

मुजफ्फरनगर। जनपद के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ कथित धर्मांतरण के आरोपों में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि […]