Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बेटी की लाश ससुराल की चौखट पर रखकर खूब बिलखे मायके वाले: गाजियाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मुज़फ़्फ़रनगर में परिवार का हंगामा, पति गिरफ्तार लेकिन बाकी ससुरालिया फरार

बेटी की लाश ससुराल की चौखट पर रखकर खूब बिलखे मायके वाले: गाजियाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मुज़फ़्फ़रनगर में परिवार का हंगामा, पति गिरफ्तार लेकिन बाकी ससुरालिया फरार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बुधवार रात बेटी की लाश को ससुराल की चौखट पर रखकर मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्राची तायल की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद मायके वाले शव लेकर नई मंडी स्थित उसकी ससुराल पहुंचे और घर के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। ससुराल के घर पर ताला लगा होने से परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया।

सूचना पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और मामले में फरार चल रहे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को भगत सिंह रोड स्थित कुम्हारवाली गली में अपने घर ले गए। प्राची का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि प्राची तायल नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी 23 नवंबर 2025 को नई मंडी में देवी मंदिर के पास रहने वाले हार्दिक पुत्र मदन गोपाल के साथ हुई थी। हार्दिक गाजियाबाद की एक कंपनी में इंजीनियर है। शादी के बाद दोनों कुछ समय से गाजियाबाद में रह रहे थे।

प्राची के मायके वालों का आरोप है कि शादी के करीब 11 महीने के भीतर ही ससुराल पक्ष ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। पति, सास, ससुर और अन्य परिजनों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। प्राची के चाचा अनिल तायल के मुताबिक, शुरुआत में खाना अच्छा नहीं बनाने जैसी छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हुआ और बाद में मामला बढ़ता चला गया।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के भागवंती विद्यालय में छात्राओं ने मनाया हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी: हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और पर्व-परंपराओं पर हुआ विशेष कार्यक्रम

परिजनों के मुताबिक, शादी कराने वाले बिचौलिए मोनू ने फोन कर उन्हें प्राची की मौत की सूचना दी। उन्हें बताया गया कि प्राची ने फांसी लगाकर जान दे दी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिवार गाजियाबाद पहुंचा। परिजनों का कहना है कि अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था।

परिजन बुधवार रात गाजियाबाद से पोस्टमार्टम के बाद प्राची का शव एंबुलेंस से सीधे नई मंडी स्थित उसकी ससुराल ले गए, लेकिन वहां घर पर ताला लगा हुआ था और परिवार के लोग वहां से फरार थे। मायके वालों ने आशंका जताई कि प्राची की मौत की असली वजह की जांच होनी चाहिए और उन्हें सूचना देने में देरी क्यों हुई, इसकी भी पड़ताल की जाए।

परिजनों के मुताबिक, मामले में गाजियाबाद पुलिस ने प्राची के पति हार्दिक को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मायके वालों का समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद रोते बिलखते हुए परिजन प्राची के शव को अपने साथ घर ले गए।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें