Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में 25 वर्षीय समर राठी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, घेर के कमरे में मिला शव; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मुजफ्फरनगर में 25 वर्षीय समर राठी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, घेर के कमरे में मिला शव; पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जग्गाहेड़ी में गुरुवार को 25 वर्षीय युवक समर राठी का शव घेर में बने कमरे में मिला। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक की पहचान समर राठी पुत्र ब्रजपाल निवासी कूकड़ा के रूप में हुई है। बताया गया कि माता-पिता के निधन के बाद समर अपनी बहन शिवानी के पास गांव जग्गाहेड़ी में रह रहा था। उसकी बहन उत्तर प्रदेश पुलिस में एएसआई के पद पर गाजियाबाद में तैनात है। समर बहन के घर रहकर दूध की डेयरी का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, घर पर काम करने वाले नफे सिंह ने घेर में जाकर देखा तो समर कमरे में मृत अवस्था में मिला। उसने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कपिल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही टोल चौकी प्रभारी शुभम त्यागी पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के रोहन हत्याकांड में 5 सदस्यीय SIT गठित: परिजनों और जनप्रतिनिधियों की बैठक के बाद पुलिस का फैसला, एसपी सिटी करेंगे जांच की निगरानी
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें