26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, जानिए क्यों कौवे को कराया जाता है श्राद्ध का भोजन

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। यह समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और स्मरण का पर्व माना जाता है। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय […]

सपा-कांग्रेस गठबंधन की खींचतान के बीच मौलाना जमील हयात बोले- कांग्रेस अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं

रामपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। इसी बीच रामपुर के मौलाना मोहम्मद जमील हयात ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही खींचतान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीतिक […]

एनसीआर में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे धीरे कमी आएगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। सितंबर के अंतिम दिनों […]

पूजा के दौरान विवाद, फिर घर में बरसी गोलियां: आजमगढ़ में पत्नी और दो पुजारियों की हत्या के बाद बेटे को भी मारी गोली, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार देर रात एक बेहद गंभीर और दर्दनाक वारदात सामने आई। अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में अरविंद नाम के व्यक्ति पर अपनी पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को भी कमरे में […]

गोंडा-बहराइच में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली; चार गिरफ्तार, दो फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोंडा और बहराइच में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। दोनों जिलों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गोंडा में तीन कथित गौतस्करों को पकड़ा गया, जबकि बहराइच में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। दोनों […]

समुद्र मंथन से जुड़ी है अनंत चतुर्दशी की कथा, पंचामृत में भगवान को खोजने की निभाई जाती है रस्म

नई दिल्ली। अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, धन और समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि इसके साथ समुद्र मंथन, भगवान […]

मुजफ्फरनगर में बच्चों की कहासुनी पर बड़ों में खूनी संघर्ष: बीच सड़क खूब चले लाठी-डंडे और जमकर हुआ पथराव, CCTV में कैद वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गढ़ी गांव में बच्चों की कहासुनी का विवाद बड़ों के बीच पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो […]

मुजफ्फरनगर में शातिरों ने लगाया ग़ज़ब का दिमाग: ATM के अंदर से पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर और साफ कर डाली पूरी दुकान, CCTV में कैद हुई वारदात

मुज़फ़्फ़रनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की चुंगी में चोरों ने पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बीती सोमवार–मंगलवार रात करीब 2 बजे एक ATM के पीछे की दीवार को तोड़कर उससे सटी मोबाइल की दुकान में घुसने का रास्ता बनाया और रात के अंधेरे […]

मुजफ्फरनगर पुलिस की चीता बाइक का ’मिसयूज’: 3 प्राइवेट युवकों ने सायरन बजाकर शहर भर में खूब दौड़ाई ’चीता मोबाइल’, VIDEO हुआ वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सरकारी पुलिस वाहन के कथित दुरुपयोग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तीन युवक पुलिस की चीता मोबाइल बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि बाइक पर सवार युवक सायरन भी बजा रहे थे। खास बात […]

मुजफ्फरनगर में रद्दी पेपर से भरी पिकअप में लगी भीषण आग: बिजली का तार टूटकर गिरने से हादसा, दमकल की 2 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में रद्दी पेपर से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रामलीला टिल्ला चौकी क्षेत्र के मिमलाना रोड की है। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पिकअप में लदा रद्दी पेपर धू-धूकर जलने लगा। गाड़ी खड़ी थी, इसी दौरान ऊपर से […]