Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर से जेवर तक गूंजेगी किसानों की आवाज, 2 अक्टूबर से कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा

मुजफ्फरनगर से जेवर तक गूंजेगी किसानों की आवाज, 2 अक्टूबर से कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और किसानों के मुद्दों को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस आगामी 2 अक्टूबर से सात दिवसीय किसान अधिकार यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर जेवर तक जाएगी और 10 अक्टूबर को जेवर में इसका समापन होगा।

jin88bet.one

ak168app.baby

मुजफ्फरनगर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया।

ak168app.club

किसानों के हक की लड़ाई को गांव गांव तक ले जाएगी कांग्रेस

संजीव आर्य ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करें। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाना पार्टी का प्रमुख लक्ष्य है।

ks168app.site

उन्होंने कहा कि किसान अधिकार यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि किसानों के सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का अभियान है। यात्रा के माध्यम से किसानों से जुड़े मुद्दों को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा।

मीरापुर से जेवर तक चलेगी सात दिवसीय यात्रा

कांग्रेस के अनुसार किसान अधिकार यात्रा 2 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से शुरू होगी। इसके बाद यह यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से होकर जेवर पहुंचेगी। 10 अक्टूबर को जेवर में यात्रा का समापन होगा।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: लूटेरे नौकर ने व्यापारी पर हथौडे से किया हमला, कुछ घंटे बाद पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर

ic88

संजीव आर्य ने कहा कि यात्रा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ शामिल होंगे। कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी और सरकार से किसानों के मुद्दों पर जवाब मांगेगी।

ic88

एमएसपी से लेकर गन्ना भुगतान तक उठेंगे सवाल

संजीव आर्य ने आरोप लगाया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य, गन्ने के बकाया भुगतान, बिजली की कीमतों, आवारा पशुओं की समस्या और खाद बीज की उपलब्धता को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं।

ic88

उन्होंने कहा कि किसानों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से गांव तक आवाज उठाएगी। किसान अधिकार यात्रा के जरिए सरकार के कथित वादों और जमीनी हकीकत को किसानों के सामने रखा जाएगा।

संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुटता पर जोर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंता कमल मित्तल ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि यदि संजीव आर्य मुजफ्फरनगर में कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं तो यहां बिखरे पड़े मोती रूपी नेताओं को एक धागे में पिरोकर मजबूत माला बनानी होगी।

ic88

उन्होंने कहा कि पार्टी में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा। आपसी मतभेदों को दूर कर सामूहिक रूप से आगे बढ़ने पर ही कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल सकती है।

lr88

2027 की तैयारी में जुटने का आह्वान

पूर्व कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने भी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरना होगा।

ALSO READ THIS :  नाबालिग से हैवानियत करने वाले को 5 साल की सज़ा: मुज़फ़्फ़रनगर की अदालत का सख्त फैसला, अदालत ने नूरदीन पर 10 हजार जुर्माना भी ठोका

lr88

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ और गांव स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर सके।

lr88

स्नातक मतदाता बढ़ाने पर दिया जोर

विधान परिषद स्नातक कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और उनके मतदाता बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ानी होगी।

lr88

विक्रांत वशिष्ठ ने दावा किया कि इस बार विधान परिषद स्नातक चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची से लेकर जमीनी स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील की।

संजीव आर्य के पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से पहले मुजफ्फरनगर पहुंचने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य का जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

op88

कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, बिल्किस चौधरी, डॉ. अशोक सिंघल, हरेंद्र त्यागी, अकील राणा, प्रदीप त्यागी, वीवी गर्ग, हरीश भूषण, महफूज राणा और गीता काकरान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

si88

निर्मल खत्री की पत्नी के निधन पर जताया शोक

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री की धर्मपत्नी के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ALSO READ THIS :  लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू (तोमर) का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने की मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट की 'किलेबंदी'

88v

SEXXXXX-VN

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें