Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » बारात में शराब पीकर पहुंचा रिश्तेदार, घर लौटते ही भड़का विवाद: दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, घर पर समझाने के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

बारात में शराब पीकर पहुंचा रिश्तेदार, घर लौटते ही भड़का विवाद: दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल, घर पर समझाने के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर: बारात में शराब पीकर पहुंचने को लेकर हुई कथित बेइज्जती की बात घर तक पहुंची तो रिश्तेदारों के बीच विवाद खड़ा हो गया। खालापार थाना क्षेत्र के सुजड़ू गांव में पहले इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि चाचा और ताऊ पक्ष के लोगों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायल इंतजार के मुताबिक, उनके परिवार की बारात 12 सितंबर को गई थी। उनका कहना है कि लड़की पक्ष की ओर से पहले ही स्पष्ट किया गया था कि बारात में कोई व्यक्ति शराब पीकर न आए। इसके बावजूद उनके चाचा का बेटा कथित तौर पर शराब पीकर बारात में पहुंच गया। इंतजार के अनुसार, इससे लड़की पक्ष के सामने परिवार की कथित तौर पर बेइज्जती हुई और इसी बात को लेकर परिवार के भीतर नाराजगी पैदा हो गई।

इंतजार का कहना है कि बारात से वापस आने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों को समझाने की कोशिश की। उनका कहना था कि जब लड़की पक्ष ने शराब को लेकर आपत्ति जताई थी तो बारात में शराब पीकर नहीं जाना चाहिए था। इसी बात को लेकर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और चाचा तथा ताऊ पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए विवाद में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और परिजन घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर: नीलगाय की टक्कर से हाईवे पर पलटा ट्रक, दो महिलाएं घायल

घटना के बाद विवाद की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हॉस्पिटल में भर्ती घायल इंतजार ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है, लेकिन उस समय तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

ज़रूर पढ़ें