मुजफ्फरनगर में रविवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती बड़े उत्साह और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा ने थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शिव चौक पर खुद मौजूद रहकर पूरे कार्यक्रम की निगरानी की।
शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा के नेतृत्व की रोहाना पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित कुमार भी अपनी टीम के साथ 9 गांवों में शोभायात्रा संभाले रहे।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

भारी पुलिस बल तैनात, जुलूस-कार्यक्रम सुचारु
जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। इससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने नगर क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखी। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।डटे रहे एसआई मोहित कुमार

डटे रहे एसआई मोहित कुमार
शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना पुलिस चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने भी संत शिरोमणि रविदास जयंती पर निकलने वाली शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उनके पास रोहाना के अलावा इलाके के 9 गांवों बानगर, बडकली, सादपुर, कल्लरपुर, बहेड़ी, आख़लौर, मालीरा, जट नंगला और बधाई खुर्द जिम्मेदारी थी।

सहयोगी एसआई अजीत कुमार और टीम के साथ सब–इंस्पेक्टर मोहित कुमार इन सभी 9 गांवों में भ्रमण करते हुए शोभा यात्रा पर पैनी नजर बनाए रहे। सुबह से शाम तक मोहित कुमार एक पैर पर खड़े रहे और सभी 9 गांव की शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।

आमजन ने प्रशासन का किया सहयोग
आमजन ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। इससे संत रविदास जयंती का आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सका। प्रशासन ने सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को पूरी सुरक्षा और व्यवस्था के साथ मनाने के लिए तैयार रहेंगे।


