Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो साथी कॉम्बिंग के दौरान दबोचे गए

मुजफ्फरनगर में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो साथी कॉम्बिंग के दौरान दबोचे गए

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार देर रात बुढ़ाना कोतवाली पुलिस और कथित पशु चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी दोनों भैंसों के साथ बरामद किया है।

CO बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कुरालसी पुलिया के पास संदिग्ध वाहन की सूचना मिलने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम का सामना कथित पशु चोरों से हो गया। आरोप है कि पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शाहनूर निवासी बागपत के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जबकि मौके से फरार हुए उसके दो साथी जीशान और आलिम को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर चेरी के खेत से गिरफ्तार कर लिया।

CO ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपियों पर दो दिन पहले गांव विज्ञाना से दो भैंस चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, चोरी की दोनों भैंस, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि इनका किसी अन्य पशु चोरी की वारदातों से भी संबंध है या नहीं। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में तहसील-ब्लॉक स्तर पर बनेगी घरौनी और खतौनी के लिए विशेष डेस्क, किसान दिवस में DM की घोषणा
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें