Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कांवड़ टच होने पर विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- गलतफहमी थी, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

मुजफ्फरनगर में कांवड़ टच होने पर विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस बोली- गलतफहमी थी, दोनों पक्षों में हुआ समझौता

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के बीच ज़िले के शाहपुर कस्बे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गाड़ी से कांवड़ टच होने के बाद एक स्थानीय व्यक्ति और शिवभक्त कांवड़िए के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। वीडियो में स्थानीय युवक कथित तौर पर कांवड़िए को गालियां, धमकी और धक्का-मुक्की करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह यह कहते हुए भी सुनाई देता है कि “कांवड़िया ना होता तो यहीं मारता।”

घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

हालांकि, कुछ ही देर बाद इस पूरे मामले में दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें बागपत के बड़ौत निवासी शिवभक्त दीपक डांगर ने स्वयं विवाद को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला केवल गलतफहमी की वजह से हुआ था। अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है और किसी प्रकार का कोई विवाद शेष नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी कांवड़ यात्रा आगे जारी रख रहे हैं।

उधर, पुलिस ने भी मामले में तत्काल हस्तक्षेप किया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 21 जुलाई की शाम बड़ौत, बागपत निवासी एक कांवड़िया कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। शाहपुर कस्बे में ट्रैफिक अधिक होने के कारण एक स्थानीय व्यक्ति से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

सूचना मिलते ही थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद दोनों अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार वर्तमान में मौके पर पूरी तरह शांति है और कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

ALSO READ THIS :  उत्तरकाशी में 3.5 तीव्रता के भूकंप से हिले पहाड़, भटवाड़ी क्षेत्र में महसूस हुए झटके; नुकसान की खबर नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि घटना को लेकर किसी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है और मामला मौके पर ही सुलझा लिया गया था।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें