अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, कई शहरों में हवाई हमले; ट्रंप बोले- हमले की कीमत चुकानी होगी

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना के अनुसार यह कार्रवाई जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर […]

मुज़फ़्फ़रनगर में ₹500 के नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर ऐसी ही एक नोटों से सजी अनोखी कांवड़ पहुंची, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के […]

मुजफ्फरनगर में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मी से मारपीट: CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी कस्बे में बकाया बिजली बिल की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जिसका पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घटना के बाद […]

ऑनलाइन शपथ के जरिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का बड़ा संदेश: SSP ने थानेदारों, सेवा शिविर संचालकों और डीजे ऑपरेटरों को ऑनलाइन दिलाई शपथ

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक अनूठी पहल करते हुए ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी थाना […]

भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में वर्ष 2026 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रजापति समाज के 200 से अधिक मेधावी […]

शिवभक्तों की सुरक्षा में मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचा ATS का दस्ता: शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक ATS, RRF और पुलिस बल के साथ SSP ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर पहुंच गई है। बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी ATS का दस्ता जनपद पहुंच गया, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दोपहर करीब एक बजे शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर […]

पुरकाजी में 47 लाख की जमीन डील में धोखाधड़ी: रकम मांगने पर जान से मारने की कोशिश का दावा, भूमि खरीद के नाम पर बैंक से लोन कराकर की गई ठगी

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जमीन खरीद के नाम पर 47 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित अपने साथियों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा और […]

कल से शुरू होगा सावन का पावन महीना, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं भगवान शिव

नई दिल्ली। भगवान शिव को समर्पित पवित्र सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पूरे महीने भगवान शिव और माता पार्वती पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं और सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस महीने में शिव […]

90 वर्षीय सास को कांवड़ में बैठाकर कांवड़ यात्रा कर रही हरियाणवी सिंगर काजल चौधरी, मां-बेटे बारी-बारी से उठा रहे कांवड़

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन माह की कांवड़ यात्रा में जहां करोड़ों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं इस बार एक ऐसी कांवड़ यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। दिल्ली के शाहदरा […]

मेरठ के जसर सुल्तानपुर में लगा निःशुल्क टीबी स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों को जांच, एक्स-रे और जागरूकता का मिला लाभ

मेरठ। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से सरूरपुर टीबी यूनिट के अंतर्गत जसर सुल्तानपुर गांव में निःशुल्क टीबी स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क डिजिटल छाती का एक्स-रे, टीबी जांच और स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव […]