विपक्ष का सरकार पर हमला, बोले- कानून के नाम पर जनता और छात्रों को किया जा रहा गुमराह

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों ने आरोप लगाया कि सरकार केवल नए कानून लाकर जनता और छात्रों को गुमराह […]
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

ग्रेटर नोएडा। दादरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। दोनों […]
संतकबीरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने चारपाई पर बैठे एक ही परिवार के चार लोगों को रौंदा, सभी की मौत

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-27) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और घर के बाहर चारपाई पर बैठे बुजुर्ग […]
मुज़फ़्फ़रनगर को बिजली कटौती ने रुलाया, रातभर आंख-मिचौली से बेहाल रहे लोग

मुज़फ़्फ़रनगर। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति लगातार प्रभावित चल रही है, लेकिन शनिवार रात से हालात और ज्यादा बिगड़ गए। रविवार को दिनभर और देर रात तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में […]
मुज़फ़्फ़रनगर में पावर का दम, क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया जोश

मुज़फ़्फ़रनगर। शहर में रविवार शाम खेल और फिटनेस का शानदार माहौल देखने को मिला, जब क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आए 100 से अधिक पावर एथलीटों ने भाग लेकर अपनी ताकत, तकनीक और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन दीपक […]
देवभूमि की अनूठी कथा: हरिद्वार के इस प्राचीन मंदिर में रुकी थी भोलेनाथ की बारात, भूतों के भोजन से जुड़ी है दिलचस्प मान्यता

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड का कण-कण भगवान शिव की आस्था से जुड़ा हुआ माना जाता है। हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच, सज्जनपुर पीली (नजीबाबाद रोड) के समीप स्थित श्री कुंडी सोटेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण से घिरा […]
कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार में स्वामी आनंद स्वरूप की चेतावनी- मार्ग पर गैर-हिंदू दुकानें मिलीं तो होगी कार्रवाई

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने गैर-हिंदू दुकानदारों और व्यापारियों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में गैर-हिंदू समुदाय के लोगों की दुकानें मिलीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी कांवड़ […]
मेरठ में लव मैरिज के बाद विवाद: “पति करता है शक और मारपीट, मुझे चाहिए तलाक”,महिला ने पुलिस से की शिकायत

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली एक महिला ने अपने पति पर लगातार मारपीट करने और बेवजह शक करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने के साथ ही तलाक लेने की इच्छा भी जताई है। पुलिस ने शिकायत […]
सिर्फ कड़ा कानून काफी नहीं, युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार : अखिलेश यादव

नई दिल्ली। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार ‘पब्लिक एग्जामिनेशन्स (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026’ पेश करने जा रही है। सरकार का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाने के लिए मौजूदा कानून को और अधिक सख्त बनाना है। हालांकि, […]
लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट पर बम की झूठी सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार, शराब के नशे में किया था डायल-112 पर कॉल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी सूचना देकर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करने वाले आरोपी को सरोजनीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में डायल-112 पर फोन कर एयरपोर्ट पर बम रखे होने की भ्रामक सूचना दी […]