मुजफ्फरनगर में किसानों का अनोखा विरोध: 45 रुपये किलो चीनी का स्टॉल लगाया, कुछ ही देर में 5 क्विंटल बिकी; अब गरीब बस्तियों में भी बिक्री

मुज़फ़्फ़रनगर। चीनी के बढ़े बाजार भाव के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन शुरू किया है। संगठन की ओर से रुड़की चुंगी पर चीनी बिक्री का स्टॉल लगाया गया। यहां लोगों को चीनी 45 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराई गई। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक स्टॉल […]

राह चलती युवती से मांगा नंबर, भीड़ ने पकड़कर धुना: मुजफ्फरनगर में मज़ामत के बाद पुलिस के हवाले किया शौहदा, VIDEO हुआ वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवती का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया […]

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, शाम 4 बजे से कई रास्ते बंद; महावीर चौक-सर्कुलर रोड से बचने की अपील

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में आज भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित विशाल मजदूर-किसान महापंचायत को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। GIC मैदान पर होने वाले कार्यक्रम के चलते शाम 4 बजे से शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। पुलिस ने लोगों से महावीर चौक और सर्कुलर रोड की ओर […]

मुजफ्फरनगर में बाल सुरक्षा को लेकर पुलिस का एक्शन प्लान! POCSO, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी पर समीक्षा, रेलवे परिसरों पर भी निगरानी

मुजफ्फरनगर। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने, मानव तस्करी की रोकथाम करने और मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस विभाग की ओर से मासिक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में हुई बैठक में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट […]

मंदिर-मस्जिदों पर लगेंगे बाल विवाह रोकने के संदेश वाले बोर्ड! मुजफ्फरनगर में ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियां बनाने की पहल

मुजफ्फरनगर। जनपद में बाल विवाह की रोकथाम और बाल संरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सामाजिक संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र एवं Just Right for Children की टीम ने पहल की है। संस्था की ओर से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समितियों के गठन और संस्था के […]

मुजफ्फरनगर में स्कूल ड्रेस में 15-20 छात्रों का सड़क पर उत्पात: बीच सड़क मारपीट और बाइक में तोड़फोड़; VIDEO हुआ वायरल, MG पब्लिक स्कूल के छात्रों का बताया जा रहा ग्रुप

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित MG पब्लिक स्कूल के छात्रों का सड़क पर उत्पात मचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने करीब 15 से 20 छात्रों का ग्रुप सड़क पर मारपीट करता और एक बाइक में जमकर तोड़फोड़ करता नजर आ […]

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें, श्रद्धालुओं का सफर होगा सुगम और पर्यावरण के अनुकूल

तिरुमला। तिरुमला आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने महत्वपूर्ण पहल की है। रिलायंस फाउंडेशन की ओर से तिरुमला तिरुपति देवस्थानम यानी टीटीडी को 25 इलेक्ट्रिक बसें सौंपी गई हैं। इन बसों के संचालन के लिए अलग से इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन […]

मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 लाख गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार, 103.9 किलो नशीला पदार्थ बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत नई मंडी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से ट्रक में छिपाकर रखा गया 103.90 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामद गांजे […]

मुज़फ़्फ़रनगर में प्रेमी के पिता के सनसनीखेज हत्याकांड में एक गिरफ्तार: लकड़संधा फ्लाईओवर के पास पकड़ा, पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मुकदमा

मुज़फ़्फ़रनगर। सुभाष बालियान हत्याकांड में पुलिस ने नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान किनौनी गांव निवासी 40 वर्षीय बन्टी उर्फ राहुल के रूप में हुई है। उसे लकड़संधा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा बुधवार […]

शामली से उत्तराखंड तक बिजली तार चोर गैंग का नेटवर्क! मुठभेड़ में 4 गिरफ्तार, ट्रांसफार्मर कॉयल और 10 बंडल तार बरामद

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में ट्रांसफार्मर कॉयल और बिजली के तार चोरी करने वाले कथित अंतरराज्यीय गिरोह को लेकर पुलिस ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया। तितावी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक आरोपी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में […]