कानपुर देहात के परिषदीय स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, बीएसए ने जारी किए सख्त निर्देश
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अनुशासन को मजबूत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आशीष कुमार पांडेय ने जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए…