मुज़फ़्फ़रनगर में सड़क किनारे खड़ी CNG कार में लगी भीषण आग: देखते ही देखते धूं-धूंकर जली Swift Dzire, मची अफरा-तफरी, पुलिस ने लोगों को दूर हटाया

मुज़फ़्फ़रनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मदीना चौक के पास रविवार रात करीब 10 बजे को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक CNG कार Swift Dzire में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर कार को धूं-धूंकर जलता […]
अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक ने मौत को लगाया गले: मुजफ़्फ़रनगर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, मंदिर परिसर में मिला शव

मुज़फ़्फ़रनगर। तितावी थाना क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव में आर्मी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय युवक ने रविवार रात करीब 10 बजे कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उपवंत शर्मा पुत्र मनोज शर्मा के रूप में हुई है। […]
मुज़फ़्फ़रनगर में ‘बेटी होने की खबर मिलते ही बदल गया ससुराल का रवैया’: धारदार हथियार से वार, पुलिस ने दौड़कर एक पकड़ा

मुज़फ़्फ़रनगर। ककरौली थाना क्षेत्र में बेटे के बजाए बेटी को जन्म देने की वजह से विवाहिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। […]
‘तीनों का एनकाउंटर करने की तैयारी में पुलिस’: ग्राम प्रधान का रतनपुरी SHO पर गंभीर आरोप; DM-SSP से लगाई गुहार

मुज़फ़्फ़रनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नंगला गांव के ग्राम प्रधान गुलजार ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पर गांव के तीन आरोपियों हाशिम पुत्र फारुख, गुफरान पुत्र आस मोहम्मद और इमरान पुत्र शहीद को खुद रतनपुरी थाने ले जाकर थाना […]
मुजफ्फरनगर में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू: हनुमान ध्वज का पूजन कर नगर में कराया भ्रमण, श्री राम दरबार मंदिर में हुआ पूजन

मुज़फ़्फ़रनगर। रामपुरी में होने वाले श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार शाम करीब 6 बजे ‘रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति’ के तत्वावधान में श्री रामलीला मंचन की शुरुआत से पहले धार्मिक परंपरा के अनुसार हनुमान जी के ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद करीब 7 बजे से ध्वज को […]
मुज़फ़्फ़रनगर में चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने पर भड़के आसपा कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: विनोद साहनी हत्याकांड में इंसाफ की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश के गोंडा में विनोद साहनी की हत्या के मामले में न्याय की मांग और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में रोके जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश […]
मुज़फ़्फ़रनगर में मिहिर भोज जयंती पर 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को मिला करियर का मार्गदर्शन, 35 गांवों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मुज़फ़्फ़रनगर। सम्राट आदिवराह मिहिर भोज जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को रामपुर तिराहा स्थित गुर्जर छात्रावास परिसर में गुर्जर सद्भावना सभा के तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद करियर काउंसलिंग एवं प्रेरणा सत्र आयोजित किया गया। शिविर में जनपद के करीब 35 गांवों के डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने […]
मुजफ्फरनगर में स्कार्पियो से खतरनाक स्टंटबाजी, गोल-गोल घुमाई कार: पुरकाजी मिलिट्री पड़ाव का बताया जा रहा VIDEO वायरल, कार में चालक समेत दो युवक दिखाई दे रहे

मुज़फ़्फ़रनगर। पुरकाजी इलाके में स्कार्पियो कार से खतरनाक स्टंटबाजी का वीडियो एक बार फिर।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पुरकाजी के मिलिट्री पड़ाव का बताया जा रहा है। वीडियो में कार के अंदर चालक समेत दो युवक दिखाई दे रहे हैं और कार को तेज गति से गोल-गोल घुमाते हुए स्टंट किया […]
हिंदू संगठनों में आरोप-प्रत्यारोप, आदित्य पाहूजा समर्थकों संग थाने पहुंचे: मुज़फ़्फ़रनगर में लगाए गए आरोपों के खिलाफ पुलिस को शिकायत; संगठन के दस्तावेज सौंपे, 24 घंटे में कार्रवाई की मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। आदित्य प्रल्हाद पाहूजा अन्य हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ रविवार अपराह्न करीब 4 बजे सिविल लाइन थाने पहुंचे और अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]
एवरेस्ट फतह करने वाले सागर कसाना का मुजफ्फरनगर में स्वागत, बोले- खिलाड़ियों को फोटो और प्रचार तक सीमित कर रही सरकार

मुज़फ़्फ़रनगर। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए शिखर अभियान’ के तहत आयोजित खेल संवाद कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पचेंड़ा कला स्थित शहीद बच्चन सिंह स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सागर कसाना ने बच्चों और खिलाड़ियों से संवाद कर खेलों […]