इमरान मसूद बोले- ब्रिक्स जितना मजबूत होगा, भारत के लिए उतना बेहतर; चीन से सीमा विवाद का समाधान जरूरी

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात समेत सदस्य देशों के साझा घोषणापत्र पर सहमति को सकारात्मक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक समीकरणों में ब्रिक्स की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हो रही है और संगठन जितना मजबूत होगा, भारत […]

दक्षिण कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई, कुलगाम-शोपियां समेत कई जगहों पर छापेमारी; आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) विंग ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले की जांच के तहत रविवार को दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई कुलगाम और शोपियां समेत दक्षिण कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर की गई। छापेमारी में अन्य सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों की भी […]

वाराणसी में जलभराव पर एके शर्मा सख्त, बोले- स्थायी समाधान के लिए इंजीनियरिंग के आधार पर होगा काम; नालों में बोरी डालने पर FIR

वाराणसी। शहर में जलभराव और नगरीय व्यवस्थाओं को लेकर शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर की साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली व्यवस्था और बारिश के दौरान सामने आने वाली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इससे पहले मंत्री ने विभिन्न इलाकों का […]

आकृति चौधरी NSA मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, नोएडा डीएम ने हाईकोर्ट के 5 लाख रुपये मुआवजे वाले आदेश को दी चुनौती

नोएडा। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई कार्रवाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें आकृति चौधरी की एनएसए के तहत हिरासत को गैरकानूनी करार […]

ब्रिक्स सम्मेलन की तस्वीरें शेयर कर सुभाष घई ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले हर देश के नेता उनका सम्मान करते हैं

मुंबई। दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स 2026 शिखर सम्मेलन को लेकर देश और दुनिया में चर्चा के बीच भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने भी इस आयोजन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुभाष घई ने ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की […]

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों […]

दिल्ली में बैंक से पैसे निकालते ही बुजुर्गों को बनाता था निशाना, 80 हजार की स्नैचिंग का आरोपी गिरफ्तार; 40,400 रुपये और LED TV बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले में सड़क अपराध और स्नैचिंग की घटनाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी बर्गरी सेल ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों, खासकर बुजुर्गों को निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी बैंक से नकदी निकालने वाले बुजुर्गों […]

अखिलेश के कमीशनखोरी वाले बयान पर अनिल राजभर का पलटवार, बोले सपा सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी थीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कमीशनखोरी को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सपा पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों की सरकारें भ्रष्टाचार में डूबी रही हैं, वे आज भ्रष्टाचार की बात कर रहे […]

मायावती ने बीमारी की खबरों को बताया निराधार, बोलीं पूरी तरह स्वस्थ हूं; आकाश आनंद पर भी साधा निशाना

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को अपने अस्वस्थ होने की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार पार्टी के काम में जुटी हुई हैं। मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी तबीयत खराब होने की खबर फैलाए जाने पर नाराजगी जताते […]

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में गुटेरेस की शांति की अपील, बोले दुनिया को संघर्ष नहीं शांति की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया में बढ़ते संघर्षों को लेकर गंभीर चिंता जताई और सभी देशों से शांति की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गाजा से लेकर पूरे मध्य पूर्व, यूक्रेन, सूडान और अन्य संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में दुनिया को शांति […]