मुज़फ़्फ़रनगर गुड़ मंडी में नए सत्र का आगाज: ₹2100 प्रति मन खुला नए गुड़ का भाव, पहली आवक के साथ मंडी में लौटी रौनक, किसानों और कारोबारियों में उत्साह

मुज़फ़्फ़रनगर। एशिया की प्रसिद्ध गुड़ मंडी और ‘गुड़ की नगरी’ के रूप में पहचान रखने वाली मुज़फ़्फ़रनगर की नवीन मंडी में नए गुड़ के सत्र की शुरुआत हो गई है। 21 सितंबर यानी सोमवार को नए गुड़ की पहली आवक के साथ व्यापारिक गतिविधियां शुरू हुईं। नए गुड़ का शुरुआती भाव 2100 रुपए प्रति मन […]

मानदेय को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों का धरना: डॉक्टरों का आरोप- सरकार ने मानदेय ₹12 हजार से बढ़ाकर ₹25 हजार किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन बढ़ी राशि का भुगतान नहीं कर रहा

मुज़फ़्फ़रनगर। बेगराजपुर स्थित ‘मुज़फ़्फ़रनगर मेडिकल कॉलेज’ में इंटर्न डॉक्टरों के मानदेय का मामला बड़ा विवाद बनता नजर आ रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे से बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। डॉक्टरों ने बढ़े हुए मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन […]

मृत गायों की आत्मा शांति के लिए तुलसी पार्क में हवन: गौ सेवक नीशू बोले- “हिंदू रीति-रिवाज से गौवंश के अंतिम संस्कार के लिए स्थान, नमक और कफन की व्यवस्था हो”

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव चौक के निकट तुलसी पार्क परिसर में गौ सेवक नीशू और उनकी टीम की ओर से मृत गायों की आत्मा शांति के लिए विशेष यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवक और समाजसेवी शामिल हुए। ये कार्यक्रम करीब एक बजे दोपहर […]

ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा- चार हिस्सों में बंटेगा यूपी, पूर्वांचल बना तो राजभर समाज का बेटा होगा पहला CM

अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की सियासत में एक बार फिर प्रदेश के विभाजन का मुद्दा चर्चा में आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य में चार हिस्सों में […]

“संविधान का चीरहरण” किताब के जरिए जय भगवान अग्रवाल ने उठाए व्यवस्थागत सवाल: बोले- किताब में दस्तावेजों के जरिए रखी गई हैं कई जानकारियां, परिवार की सुरक्षा की भी मांग

मुज़फ़्फ़रनगर। खतौली क्षेत्र के बुआड़ा खुर्द निवासी जय भगवान अग्रवाल ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई किताब “संविधान का चीरहरण (व्यवस्था के भीतर का अंधेरा)” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किताब के माध्यम से उन्होंने व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों को सामने रखने का प्रयास किया है। […]

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर तक बताएंगे किसके साथ गठबंधन करेगी AIMIM

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को अपनी पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा संकेत दिया। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार […]

जनता दर्शन में योगी की दो टूक- छोटी घटना को बड़ा बनाने वालों पर रखें नजर, लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। […]

योगी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, इमरान मसूद बोले- हामिद अंसारी ने सनातन के खिलाफ क्या कहा? उदित राज ने नेहरू-अंबेडकर का दिया हवाला

नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंसारी के बयान को भारतीयता, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के लिए चिंताजनक बताते हुए सवाल उठाए हैं। योगी की टिप्पणी के बाद कांग्रेस […]

कैबिनेट मंत्री अनिल ने मंच से जिलाध्यक्ष को पीछे धकेला, VIDEO हुआ वायरल: भाषण के बीच पहुंचे संजय राठी तो अनिल कुमार बोले- “एक मिनट रुक जाओ अध्यक्ष जी… छेड़ो ना… पीछे को हट जाओ”

मुज़फ़्फ़रनगर। नाम था ‘सामाजिक समरसता सम्मेलन’… मंच से संदेश था भाईचारे, संवाद और समन्वय का। लेकिन इसी मंच पर कैमरे में कैद कुछ सेकंड अब पूरे सम्मेलन की चमक-दमक पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। RLD के पचेंडा सम्मेलन का एक VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार […]

पंजाब में नशे पर सियासी घमासान तेज, केजरीवाल बोले- लड़ाई पंजाब से नहीं मुंद्रा पोर्ट से शुरू होनी चाहिए

नई दिल्ली। पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा की ओर से राज्य में शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने […]