Home » उत्तर प्रदेश » गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- सिख गुरुओं के सम्मान से मजबूत रहेगा भारत

गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- सिख गुरुओं के सम्मान से मजबूत रहेगा भारत

Facebook
Twitter
WhatsApp

लखनऊ। सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ के डीएवी पीजी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री को गुरु नानक देव जी का चित्र और सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सिख गुरुजनों की पवित्र शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें। उनके त्याग और योगदान से वर्तमान पीढ़ी को निरंतर अवगत कराते रहना भी जरूरी है।

सिख गुरुजनों का त्याग और बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक भारत सिख गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेगा, दुनिया की कोई ताकत भारत का बाल-बांका नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि सच्ची आध्यात्मिकता वही है, जो अत्याचार और अन्याय का डटकर मुकाबला करने की प्रेरणा दे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुजनों का त्याग और बलिदान इसी आध्यात्मिकता की मिसाल है। गुरु तेग बहादुर का बलिदान, गुरु गोविंद सिंह और उनके साहिबजादों का त्याग तथा आजादी की लड़ाई में सिख क्रांतिकारियों का योगदान इसी प्रेरणा से जुड़ा रहा है। सिख गुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान स्वीकार किया, लेकिन आक्रांताओं के सामने अपना सिर नहीं झुकाया।

गुरु नानक देव ने मानवता को दिया ‘एक ओंकार’ का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज का उद्देश्य असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित करना था। उन्होंने कहा कि उस समय समाज जाति और छुआछूत के भेदभाव से बिखरा हुआ था तथा विदेशी आक्रमण भी हो रहे थे। ऐसे कठिन दौर में गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को ‘एक ओंकार’ का मंत्र दिया और एकता, समानता तथा मानवता का संदेश दिया।

ALSO READ THIS :  ओपी राजभर का सपा पर बड़ा हमला: अखिलेश यादव इस जन्म में तैयारी बंद करें, अगले जन्म की सोचें

कार्यक्रम में डॉ. अमर जोत सिंह, सरदार मनमीत सिंह, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार राजू गांधी वीर, सरदार परविंदर सिंह, मोनी बख्शी और सरदार सतनाम सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें