Home » विविध इंडिया » संविधान दिवस पर अभिजीत दिपके का आह्वान- बाबा साहब का सबसे बड़ा उपहार है संविधान, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य

संविधान दिवस पर अभिजीत दिपके का आह्वान- बाबा साहब का सबसे बड़ा उपहार है संविधान, इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य

Facebook
Twitter
WhatsApp

नागपुर। संविधान दिवस के अवसर पर नागपुर स्थित दीक्षाभूमि में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका ने संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। इसी के आधार पर भारत मजबूती से खड़ा है और संविधान के बताए रास्ते पर चलकर ही देश वास्तविक प्रगति कर सकता है।

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि संविधान दिवस का दिन देश के सभी नागरिकों और पूरे राष्ट्र के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करने के लिए दीक्षाभूमि पहुंचकर की गई। यह वही स्थान है, जहां से बाबा साहेब ने समानता और मानवता का संदेश दिया था। ऐसे में संविधान दिवस की शुरुआत के लिए इससे बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती।

संविधान की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी

अभिजीत दिपके ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को संविधान के रूप में सबसे बड़ा उपहार दिया है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी लोगों को एक साथ आकर संविधान और बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में संविधान और बाबा साहेब की विचारधारा को खत्म नहीं होने देना है। इन्हें जीवित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ रैली आयोजित की जाएगी। इसमें अभिनेता प्रकाश राज भी पहली बार नागपुर पहुंचकर शामिल होंगे। दिपके के मुताबिक, उनकी भागीदारी से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी।

ALSO READ THIS :  'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ तो तय करेंगे अगली रणनीति', बोले आशुतोष रांका

संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील

पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने कहा कि संविधान देश की विचारधारा और मूल्यों का आधार है। पिछले कुछ वर्षों में संविधान के मूल सिद्धांतों पर हुए हमलों को देखते हुए नागरिकों का दायित्व है कि वे इसकी रक्षा के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में शामिल धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र जैसे मूल्यों पर सीधे हमले हुए हैं। ऐसे में देश के सभी लोगों को संविधान बचाने के लिए एकजुट होना चाहिए।

धर्म और जाति से ऊपर उठकर मुद्दों की राजनीति की जरूरत

आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी कोशिश देश में जवाबदेही की संस्कृति विकसित करने की है। राजनीति को धर्म और जाति के दायरे से ऊपर उठाकर जनहित के मुद्दों पर केंद्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इसी उद्देश्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

रांका ने यह भी कहा कि लोगों के बीच से डर खत्म होता दिख रहा है और उनमें बदलाव की उम्मीद जगी है। इसी उम्मीद को आगे बढ़ाने के लिए उनका प्रयास जारी है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें