Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई में शक ने उजाड़ा घर, धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी पति हिरासत में

हरदोई में शक ने उजाड़ा घर, धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, आरोपी पति हिरासत में

Facebook
Twitter
WhatsApp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार तड़के एक युवक ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तड़के घर में हुआ हमला, पत्नी की मौके पर मौत

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम के मुताबिक बुधवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि परवेज पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला तिलिया ने अपनी पत्नी नगमा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। हमले में नगमा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।

परवेज और नगमा शहर के मोहल्ला टीलिया में किराये के मकान में रह रहे थे। सुबह के समय हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट

घटना की जानकारी मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े साक्ष्यों को एकत्र किया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

आरोपी पति हिरासत में, पूछताछ जारी

स्थानीय पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी पति परवेज को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ALSO READ THIS :  लखनऊ में भैंसों की नीलामी के दौरान प्रदर्शन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सपा कार्यकर्ता अनिस राज समेत 61 लोगों पर FIR

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि परवेज को अपनी पत्नी नगमा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की बात प्राथमिक जांच में सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिवार की तहरीर पर दर्ज होगा मुकदमा

पुलिस के अनुसार परिवारजनों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के साथ पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

बलिया में भी लाठी से पीटकर युवक की हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी सोमवार रात हत्या की एक वारदात सामने आई। यहां कुछ लोगों के एक समूह ने 35 वर्षीय उमेश चौरसिया पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के करणी गांव निवासी उमेश चौरसिया सोमवार देर शाम मालीपुर से पूजा सामग्री लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर वह कैथी मठिया इलाके में पहुंचे थे।

मोटरसाइकिल रोककर लाठियों से किया हमला

पुलिस के मुताबिक कैथी मठिया के पास घात लगाकर बैठे लोगों के एक समूह ने उमेश की मोटरसाइकिल रोक ली और उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों की संख्या चार से छह के बीच बताई गई है।

ALSO READ THIS :  ओवैसी का BJP-RSS पर बड़ा हमला: यूपी चुनाव से लेकर सिंधु जल संधि तक उठाए सवाल, बोले- ‘भाईचारा कहां है?’

हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीयर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बलिया की घटना में पुलिस की ओर से हमले के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

प्राचीन देवस्थान की जमीन पर कब्जे का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग: देवस्थान और कब्रिस्तान की भूमि अलग-अलग चिह्नित होने के बावजूद कराया जा रहा निर्माण, डीएम से बोले- पैमाइश के बाद भी नहीं हटा निर्माण

ज़रूर पढ़ें