Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » कांवड़ यात्रा में ‘ऑवर हाइट DJ’ पर पुलिस का एक्शन: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई वाले DJ रोका, सामान उतरवाने के बाद ही मिली आगे बढ़ने की अनुमति

कांवड़ यात्रा में ‘ऑवर हाइट DJ’ पर पुलिस का एक्शन: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई वाले DJ रोका, सामान उतरवाने के बाद ही मिली आगे बढ़ने की अनुमति

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ऑवर हाइट (मानक से अधिक ऊंचाई) और ओवर साइज DJ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई DJ वाहनों की गहन जांच की गई और निर्धारित मानकों का पालन न करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रा में शामिल DJ वाहनों के लिए पहले ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कई संचालक नियमों की अनदेखी करते हुए अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले DJ लेकर यात्रा में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे। इसी को देखते हुए बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एक DJ वाहन निर्धारित 12 फीट ऊंचाई और 10 फीट चौड़ाई के मानकों पर खरा नहीं उतरा। पुलिस ने वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया और उस पर रखा अतिरिक्त सामान उतरवाया। मानक पूरे होने के बाद ही उसे यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई।

पुलिस के अनुसार, कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही जनपद के 448 DJ संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना या अव्यवस्था न हो। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले संचालकों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जा रही है।

यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर सीओ सदर राजू कुमार पुलिस बल के साथ स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं और वाहनों की जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लाखों शिवभक्तों की सुरक्षित और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करना है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर के दूधली में चकबंदी को लेकर कलेक्ट्रेट पर ज़ोरदार धरना–प्रदर्शन, नक्शा 23 रद्द करने पर अड़े किसान!

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी DJ वाहन को बिना जांच आगे नहीं जाने दिया जाएगा। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें