Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘शाह और योगी का डर’, अंगद के पैर जैसी मजबूत है भाजपा सरकार

मुज़फ़्फ़रनगर में कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर तंज, बोले- ‘शाह और योगी का डर’, अंगद के पैर जैसी मजबूत है भाजपा सरकार

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से डरे हुए हैं। भाजपा सरकार को अंगद के पैर के समान मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे जितने प्रयास कर ले, सरकार की मजबूती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गुरुवार को मखियाली चेक पोस्ट स्थित अर्णव बैंक्वेट हॉल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कपिल देव अग्रवाल ने यह बयान दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर गुंडाराज, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिक दंगों और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोप लगाए।

मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और सुशासन के क्षेत्र में बदलाव आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता विकास के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान समेत भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

ALSO READ THIS :  मुज़फ्फ़रनगर में चौधरी चरण सिंह के प्रेरणा स्थल की बदहाली पर भड़के विधायक पंकज मलिक, बोले-'महान किसान नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं'
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें