Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में अतुल हत्याकांड के बाद कृष्णा किड्स स्कूल पर ताला, बच्चों की पढ़ाई पर संकट; अभिभावकों में बढ़ी चिंता

मेरठ में अतुल हत्याकांड के बाद कृष्णा किड्स स्कूल पर ताला, बच्चों की पढ़ाई पर संकट; अभिभावकों में बढ़ी चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp

मेरठ। हस्तिनापुर में स्कूल संचालक अतुल की हत्या और उनकी पत्नी दामिनी की गिरफ्तारी के बाद कृष्णा किड्स प्ले स्कूल पर ताला लटक गया है। स्कूल बंद होने से 150 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि उन्हें केवल स्कूल बंद रहने का संदेश मिला है, लेकिन स्कूल दोबारा कब खुलेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कृष्णा किड्स प्ले स्कूल का संचालन अतुल और उनकी पत्नी दामिनी संयुक्त रूप से करते थे। स्कूल में दामिनी प्रिंसिपल और अतुल मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) की जिम्मेदारी संभालते थे। हाल ही में सामने आए चर्चित हत्याकांड के बाद स्कूल पूरी तरह बंद है और परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

‘सिर्फ छुट्टी का मैसेज आया, आगे की कोई सूचना नहीं’

स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की अभिभावक अवनि ने बताया कि उनका बच्चा पिछले तीन वर्षों से इसी स्कूल में पढ़ रहा है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से केवल छुट्टी का संदेश भेजा गया, लेकिन इसके बाद से न तो स्कूल खुला और न ही आगे की कोई जानकारी साझा की गई।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता बच्चों की पढ़ाई को लेकर है। यदि जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, स्कूल में पांच से अधिक शिक्षक कार्यरत थे और प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने आते थे। घटना के बाद से स्कूल पूरी तरह बंद है और शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद के दो सरगनाओं का खुलासा

अभिभावकों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग को इस मामले में जल्द निर्णय लेना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। फिलहाल स्कूल कब खुलेगा या विद्यार्थियों के लिए क्या व्यवस्था की जाएगी, इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें