Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ: कपड़ा व्यापारी के घर में में भीषण आग: 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

मेरठ: कपड़ा व्यापारी के घर में में भीषण आग: 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसकर दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

यूपी के मेरठ में एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 बच्चों समेत 6 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। एक महिला की हालत गंभीर है। आग कपड़े के गोदाम से लगी बताई जा रही है, पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच में जुटी।

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर में सोमवार देर शाम एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 5 बच्चों और एक महिला की झुलसकर मौत हो गई। एक अन्य महिला की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

कपड़े के गोदाम से लगी आग

मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम (cloth godown) था, जिसके ऊपर परिवार रहता था। इकबाल अपने भाई के साथ नमाज के लिए बाहर गए थे।

घर में दो महिलाएं और पांच बच्चे मौजूद थे। तभी अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने लपटें देखीं तो हंगामा मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।

तंग गलियों में फायर ब्रिगेड को आई दिक्कत

इलाके की तंग गलियों (narrow lanes) की वजह से फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। घर में फंसे 5 बच्चे और दो महिलाएं आग की लपटों में झुलस गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल में 6 मौतें, एक गंभीर

सभी घायलों की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। एक महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ALSO READ THIS :  भाकियू की गांव-गांव नुक्कड़ सभाएं: मुज़फ़्फ़रनगर में पहली बार रात में होगी महापंचायत

मरने वालों के नाम और उम्र:

  • रुखसार (30) पत्नी आसिम
  • अद्दस (3) पुत्र आसिम
  • नबिया (6 माह) पुत्री आसिम
  • इनायत ( 6 माह) पुत्री आसिम
  • महविश (12) पुत्री फारूक
  • हम्माद (4) पुत्र फारूख


आग लगने का कारण ?

पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कपड़े के गोदाम से आग लगने की आशंका है।

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा कि टीम तुरंत पहुंची, आग पर काबू पाया और झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस जांच शुरू

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है। घटना से इलाके में शोक की लहर है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें