Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में बुलेट की टक्कर से महिला की मौत: अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, मेरठ रोड पर मछुआरों वाली गली के बाहर हुआ एक्सीडेंट

मुजफ्फरनगर में बुलेट की टक्कर से महिला की मौत: अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, मेरठ रोड पर मछुआरों वाली गली के बाहर हुआ एक्सीडेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में मेरठ रोड पर बुलेट की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसा थाना खालापार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे मछुआरों वाली गली के बाहर हुआ। टक्कर लगने के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे महिला के परिवार वालों का रो–रोकर बुरा हाल हो गया।

मृतका की पहचान बबली (50) के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास परिवार के सदस्यों के साथ घूमने निकली थी। जैसे ही वो गली के बाहर पहुंची तो उसी दौरान तेज गति से आई एक बुलट बाइक ने उन्हें जोर से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरी और अचेत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना खालापार के थानाध्यक्ष विजय कुमार, खालापार चौकी प्रभारी असगर अली और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से परिजन तत्काल बबली को भोपा रोड स्थित निजी आनंद हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला को बुलेट सवार ने टक्कर मारी थी। हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले बुलेट सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

ALSO READ THIS :  नई मंडी पार्क तोड़ने पर एक्शन! राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रेलवे को भेजा सख्त पत्र
[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें