Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला; मारपीट का VIDEO वायरल

मुजफ्फरनगर में नाली के पानी को लेकर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला; मारपीट का VIDEO वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट के दृश्य सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि नाली के पानी को लेकर शुरू हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने सत्यवीर सिंह के परिवार पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के कई लोग घायल हुए हैं।

पीड़ित सत्यवीर सिंह के अनुसार, एक दिन पहले नाली निर्माण के दौरान पानी रोके जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उस समय मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि अगले दिन परिवार का सदस्य सागर दौड़ लगाकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद अजय कुमार, बिट्टू, जयपाल, अक्षय कुमार और मोहित समेत अन्य लोग लाठी-डंडे और सरिये लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर हमला किया और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। हमले में प्रशांत कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा हरवीर सिंह, सागर और संजो को भी चोटें आईं।

परिजनों के मुताबिक, हमले में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और टांके लगाने पड़े, जबकि कमर में चोट और हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। सत्यवीर सिंह की तहरीर पर थाना नई मंडी पुलिस ने पांच नामजद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ALSO READ THIS :  एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताए साइबर फ्रॉड के नए तरीके: डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और OTP को लेकर किया अलर्ट

पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें