Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पुलिस अधिकारियों को क्यों दी ‘चश्में और लाल बत्ती’ उतारने की चेतावनी?

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने पुलिस अधिकारियों को क्यों दी ‘चश्में और लाल बत्ती’ उतारने की चेतावनी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

बुढ़ाना में पुलिस पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री, “पुलिस की दादागिरी अब नहीं सहेगी BJP“


 

  • ‘द एक्स इंडिया’ के लिए प्रधान संपादक अमित सैनी की रिपोर्ट

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता संजीव बालियान पुलिस से खासा नाराज़ नज़र आ रहे हैं। बुढ़ाना इलाके के खेड़ा मस्तान गांव में हिंद मजदूर किसान समिति के कार्यक्रम “नल बचाओ, जाति विहीन समाज बनाओ“ में पहुंचे बालियान ने पुलिस की कार्रवाइयों पर अपनी घोर नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए खुलकर पुलिस को चेताया और कहा कि “किसी दिन मुहिम चलाकर इन अफसरों के झंडे उतार देंगे! ये खुद काली फिल्म वाली गाड़ियों में घूमते हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं को टारगेट करते हैं। जिस अफसर ने हमारी गाड़ी सीज की, उसके शीशे भी ब्लैक फिल्म के थे। एक दिन उसका आंखों का चश्मा भी उतार देंगे!“

बीजेपी नेताओं की गाड़ियों पर कार्रवाई से आक्रोश

पिछले एक हफ्ते में मुजफ्फरनगर पुलिस ने बीजेपी के दो बड़े नेताओं की गाड़ियों को रोका, उनके झंडे हटाए और काली फिल्म उतारने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, पुलिस ने ये जानते हुए कि गाड़ियां बीजेपी नेताओं की हैं, चालान की बजाए उनकी गाड़ियां सीज कर दी गई।

ALSO READ THIS :  स्वतंत्रता दिवस से पहले मुज़फ़्फ़रनगर में ‘योगी फोर्स’ अलर्ट, रेलवे स्टेशन से बाजार तक सघन चेकिंग

इस कार्रवाई से बीजेपी खेमे में गुस्सा और गुबार है। जिसको लेकर गत दिनों रेलवे रोड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया, नारेबाजी की और पुलिस पर पक्षपात का आरोप भी लगाया, लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी दो दिन पहले फिर से बीजेपी के एक नेता की गाड़ी को सीज कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी बदमाश नईम मुठभेड़ में ढेर, नफीस कालिया गैंग के सदस्य पर थे 35 मुकदमें

फोन पर अधिकारी को जमकर लताड़ा!

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि अपनी की सरकार में बेचारे हो गए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान पुलिस की इन कार्रवाईयों से बेहद आहत है। उन्होंने दो दिन पहले एक पुलिस अधिकारी को फोन मिलाया और जमकर आग-बबूला हुए।

चश्मदीदों का दावा है कि बालियान ने फोन पर अधिकारी को जमकर लताडा और कहा, “तुम खुद काली फिल्म वाली गाड़ी में घूमते हो और बीजेपी नेताओं को निशाना बनाते हो! बोलो तो अभी आकर तुम्हारी गाड़ी के शीशे ईंट से तोड़ दूं!“

सूत्रों ने बताया कि अफसर की हालत “काटो तो खून नहीं“ वाली हो गई। ये फोन कॉल मुजफ्फरनगर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और बीजेपी समर्थकों में बालियान के “दबंग फोन कॉल“ की खूब तारीफ हो रही।

Sanjeev Baliyan Blasts Muzaffarnagar Police Over Vehicle Flags, Black Films

नशा मुक्ति और जाति विहीन समाज पर जोर

आपको बता दें कि बुढ़ाना के खेड़ा मस्तान में आयोजित कार्यक्रम में बालियान ने नशा मुक्ति और जाति विहीन समाज की बात को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि “चंद्र मोहन जी 2023 से मुजफ्फरनगर में युवाओं को नशे से दूर रखने और हिंदू समाज को जातियों के बंधन से मुक्त करने की मुहिम चला रहे हैं।”

ALSO READ THIS :  अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, 'हर श्रेय लूटने की कोशिश, PDA लाएगा बदलाव'

उन्होंने कहा कि “यह जन जागरण अभियान है। पहले गलत था, आज भी गलत है। युवा बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। हमें इस बुराई को जड़ से खत्म करना है।“ कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया।

ADVT_WhatsAPP_The X India_Web

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें