Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद: डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश, बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक अवकाश, परीक्षाएं भी स्थगित

मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद: डीएम के निर्देश पर BSA ने जारी किया आदेश, बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक अवकाश, परीक्षाएं भी स्थगित

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 26 सितंबर यानी आज शनिवार को जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। DM के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे शनिवार को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, बेसिक, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों में अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग और उत्तर प्रदेश शासन से प्राप्त सूचना के अनुसार 26 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को 26 सितंबर को पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या शिक्षण संस्थान में 26 सितंबर को मासिक परीक्षा, अर्धवार्षिक परीक्षा या कोई अन्य परीक्षा निर्धारित है, तो उसे बाद की तिथि में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित संस्थान नई तिथि निर्धारित करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों और प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी तरह की लापरवाही सामने आने पर संबंधित विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।

आदेश की प्रतिलिपि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजी गई है, ताकि उनके अधीन आने वाले सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश सुनिश्चित कराया जा सके।

जिसके बाद सभी स्कूल/कॉलेजो द्वारा भी अभिभावकों एवं स्टूडेंट्स को व्हाट्सएप एवं टेक्स्ट मैसेज करके जानकारी दी गई है।

ALSO READ THIS :  मुज़फ़्फ़रनगर में 'असली कारतूस वाले केक' के साथ बर्थडे पार्टी, वीडियो सामने आने पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

अलर्ट के मुताबिक, शनिवार अल सुबह करीब 4 बजे से ही जिले के कई हिस्सों में बूंदाबादी शुरू हो गई है।

[wonderplugin_slider id=1]

टॉप स्टोरी

स्कूलों में देवी के रूप में पहुंचीं नन्ही बच्चियां: दुर्गा बनी स्वर्णिका तो सीता के रूप में आई गार्गी, मुज़फ़्फ़रनगर में शारदीय नवरात्रि, दशहरा और कन्या पूजन को लेकर स्कूलों में कार्यक्रम

ज़रूर पढ़ें