Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पोस्ट » मुजफ्फरनगर में कटे 3 लाख 44 हज़ार वोट! सदर में सबसे ज्यादा 92 हजार मतदाताओं के नाम कटे

मुजफ्फरनगर में कटे 3 लाख 44 हज़ार वोट! सदर में सबसे ज्यादा 92 हजार मतदाताओं के नाम कटे

Facebook
Twitter
WhatsApp

मुजफ्फरनगर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण यानि SIR अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। ज़िले की कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 3,44,217 (तीन लाख चवालीस हजार, दो सौ सत्रह) मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हट गए हैं।


पहले कुल 21,12,586 मतदाता थे, अब केवल 17,68,369 रह गए। सबसे ज्यादा कटौती मुजफ्फरनगर सदर में हुई है जहां 92,460 नाम साफ हो गए हैं।

डीएम उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आंकड़े सौंप दिए हैं।

विधानसभा वार आंकड़े

  • बुढ़ाना: 3,44,367 मतदाता
  • चरथावल: 2,93,931
  • पुरकाजी: 2,84,015
  • मुजफ्फरनगर: 2,79,266
  • खतौली: 2,83,080
  • मीरापुर: 2,83,710

कुल पुरुष मतदाता 9,65,449, महिला 8,02,831 और थर्ड जेंडर 89 हैं।

दावे-आपत्तियां की प्रक्रिया शुरू

डीएम ने जिला पंचायत सभागार में संबोधित करते हुए बताया कि चुनाव आयोग के कार्यक्रम अनुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन हो गया। अब 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन के दावे-आपत्तियां दाखिल होंगी।

27 फरवरी तक निस्तारण किया जाएगा। 3 मार्च को आयोग से अनुमति के बाद 6 मार्च को अंतिम प्रकाशन होगा।

राजनीतिक दलों को जानकारी

डीएम ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को SIR के आंकड़े सौंपे। अभियान का मकसद मृतक, डुप्लीकेट, शिफ्टेड नाम हटाना और लिस्ट को त्रुटिरहित बनाना था। अब दावे-आपत्तियों का दौर शुरू होगा।

वोटर लिस्ट साफ, लोकतंत्र मजबूत

यह अभियान वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा बनाने का बड़ा कदम है। गलत नाम हटने से सही मतदाताओं का हक सुरक्षित होगा। राजनीतिक दल अब दावे-आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। मुजफ्फरनगर में मतदाता सूची अब और सटीक हो गई है।

ALSO READ THIS :  मुजफ्फरनगर में 'बीमार अस्पताल' का काला कारनामा उजागर, DM ने CMO को सौंपा 'ईलाज' का जिम्मा, जल्द होगी 'सर्जरी'!

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें