मुजफ्फरनगर में जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

मुजफ्फरनगर। जनपद में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण से जनगणना-2027 के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जनपद स्तर, तहसील और विकासखंडों की ओर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने जिले के नागरिकों से स्व-गणना में उत्साहपूर्वक भाग लेने और जनगणना के इस […]
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुजफ्फरनगर SDM अपूर्वा यादव को नई जिम्मेदारी; अनिल कुमार यादव बने SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार आईएएस और 55 प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए। ये स्थानांतरण आगामी विधानसभा चुनाव के मदृेनजर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद एक जिले में तीन साल से तैनात अधिकारियों को हटाने के लिये चल रही कार्यवाही […]
18 नवंबर को निकलेगी बाबा श्याम की रथयात्रा: पांच दिवसीय जन्मोत्सव का कार्यक्रम जारी, महिलाओं से महंगे आभूषण पहनकर नहीं आने की अपील, सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में बाबा खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में 17 से 21 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 18 नवंबर को निकलने वाली भव्य रथयात्रा होगी। मंदिर समिति के अनुसार, रथयात्रा में तीन बैंड, ढोल […]
भीख मांगकर जुटाए 50 हजार मकान के नाम पर ठगे: मुजफ्फरनगर में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर हड़पी रकम, सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में सरकारी आवास दिलाने के नाम पर एक गरीब महिला से 50 हजार रुपये लेने का आरोप सामने आया है। महिला भीख मांगकर अपना गुजारा करती है। आरोप है कि उसने अपने दिव्यांग भाई को सरकारी आवास दिलाने की उम्मीद में किसी से 50 हजार रुपये उधार लेकर दिए थे। इसके बावजूद न […]
मुजफ्फरनगर में जनजातीय गौरव दिवस पर युवा संवाद कार्यक्रम, नशे के दुष्परिणामों पर हुई चर्चा; देवांश ने मारी बाजी

मुजफ्फरनगर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और स्वच्छ भारत मिशन की ओर से जिला पंचायत के सभाकक्ष में मेरा युवा भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में युवा प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर संवाद स्थापित करते हुए अपने […]
मुजफ्फरनगर में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 6 युवा अगले राउंड के लिए चयनित

मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा उत्सव (NYF) विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के लिए जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक पीपीटी राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह सभागार, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों के […]
UP Election 2027: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में उतरे चौधरी शाह आलम, बोले- छोटे दल भी जुड़ सकते हैं गठबंधन से

मुजफ्फरनगर। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने आगामी चुनाव को 40-60 का मुकाबला बताया है। उन्होंने दावा किया कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के प्रयासों से प्रदेश का चुनावी समीकरण बदल रहा है। […]
मुजफ्फरनगर में कार्यभार संभालते ही एक्शन में नए डीएम, कलेक्ट्रेट के निर्माणाधीन भवनों का किया औचक निरीक्षण

मुज़फ़्फ़रनगर में नए जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के अगले ही दिन कलेक्ट्रेट की व्यवस्थाओं और निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। रविवार सुबह कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीएम अचानक परिसर में निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कचहरी स्थित NIC कंट्रोल रूम, निर्माणाधीन रिकॉर्ड रूम, निर्माणाधीन डीएम कार्यालय और जिला […]
मुजफ्फरनगर में ककरौली थाने पहुंचे सीओ भोपा, अभिलेखों से लेकर मालखाने तक का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह ने रविवार को थाना ककरौली का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, बैरक, मेस और परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उपनिरीक्षकों और बीट पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों की […]
गोकशी सिंडिकेट में महिलाओं की भी थी अहम भूमिका: पुलिस की रेकी करती थीं, घर-घर मांस बेचती थीं; गैंगस्टर एक्ट में दो महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में गोकशी के अवैध कारोबार में शामिल गिरोह का नेटवर्क सिर्फ गोकशी और मांस की सप्लाई तक सीमित नहीं था। इस सिंडिकेट में महिलाओं को भी बाकायदा अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वे पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखती थीं, ताकि दबिश से पहले गिरोह को सतर्क किया जा सके। इसके अलावा घर-घर […]