कांवड़ यात्रा में ‘ऑवर हाइट DJ’ पर पुलिस का एक्शन: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई वाले DJ रोका, सामान उतरवाने के बाद ही मिली आगे बढ़ने की अनुमति

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बॉर्डर पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने ऑवर हाइट (मानक से अधिक ऊंचाई) और ओवर साइज DJ वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कई DJ वाहनों […]

हर कदम पर दर्द… फिर भी नहीं रुका शिवभक्त: आस्था के आगे बेबस हुई मजबूरी! नकली पैर के सहारे पैदल कांवड़ लेकर निकला शिवभक्त, मां के त्याग को समर्पित की कांवड़

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 में जहां अनोखी और आकर्षक कांवड़ें लोगों का ध्यान खींच रही हैं, वहीं शनिवार शाम करीब 5 बजे मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर एक ऐसा शिवभक्त पहुंचा, जिसकी हिम्मत और आस्था ने हजारों लोगों को भावुक और प्रेरित कर दिया। दिल्ली के शाहदरा निवासी मुकेश ठाकुर, जिनका एक पैर कृत्रिम है, हरिद्वार […]

ADG का कांवड़ मार्ग निरीक्षण, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा: शिव चौक से मदीना चौक तक पैदल गश्त, रामपुर तिराहा अस्थायी थाने का भी लिया जायज़ा

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में रविवार देर रात मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) भानु भास्कर ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने […]

मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची 2026 की सबसे वायरल मैक्लॉरेन कार वाली कांवड़: ₹5.5 करोड़ की मैक्लॉरेन जैसी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, 7–8 लाख खर्च कर शिवभक्त ने तैयार कराई डमी

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें देखने को मिल रही हैं, लेकिन शनिवार को मुज़फ़्फ़रनगर पहुंची मैक्लॉरेन स्पोर्ट्स कार थीम वाली कांवड़ ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो चुकी यह अनूठी कांवड़ जब दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 के कांवड़ […]

मुजफ्फरनगर में कुंडल लुटेरे से 39 घंटे के अंदर पुलिस की मुठभेड़: गोली लगने से हुआ घायल, साथी हुआ फरार

मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज करीब 39 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात ने गुरुवार सुबह पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी, उसका अंत शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस मुठभेड़ के बाद हो गया। जवाबी फायरिंग में […]

मां और चाची को कंधों पर उठाकर निकला शिवभक्त: मुज़फ़्फ़रनगर में अनोखी ‘श्रवण कांवड़’ बनी आस्था और सेवा की मिसाल, 8 साल बाद फिर दोहराई अनोखी श्रवण कांवड़ यात्रा

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां तरह-तरह की आकर्षक और अनोखी कांवड़ लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं, वहीं शनिवार सुबह 7 बजे मुज़फ़्फ़रनगर के छपार में एक ऐसी ‘श्रवण कांवड़’ पहुंची जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। ज़िले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दुल्हेरा गांव निवासी शिवभक्त यशवीर अपनी मां और […]

कांवड़ यात्रा 2026: मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ मार्ग पर बिजली विभाग का सुरक्षा अभियान, ट्रांसफार्मरों को किया कवर

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां एक ओर बिजली कटौती को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और कई स्थानों पर शिवभक्तों, सेवा शिविर संचालकों तथा स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। लाखों–करोड़ों शिवभक्त कांवड़ियों […]

 मुजफ्फरनगर में महावीर चौक विवाद में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सपा का अनिश्चितकालीन धरना, सपा नेत्री बोलीं- न्याय मिलने तक जारी रहेगी भूख हड़ताल

मुज़फ़्फ़रनगर। महावीर चौक पर 21 जुलाई को समाजवादी पार्टी के धरने के दौरान हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमों को लेकर मुज़फ़्फ़रनगर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई के विरोध में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मोनिका सिंह ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। […]

मुज़फ़्फ़रनगर में भगवान शिव-ब्रह्मा पर टिप्पणी को लेकर राज्य मंत्री का पलटवार, बोले- गैर-जिम्मेदार बयानबाजी से बिगड़ता है सामाजिक माहौल

मुज़फ़्फ़रनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने मौलाना जर्सी द्वारा भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की गैर-जिम्मेदार बयानबाजी समाज का माहौल खराब करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे […]

कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट, आतंकी घटनाएं रोकने के लिए ATS तैनात- कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर। सावन की पावन कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और लाखों शिवभक्त हरिद्वार एवं ऋषिकेश से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल […]