शिवभक्तों के लिए मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट: जिला अस्पताल में 20 बेड का विशेष कांवड़ वार्ड, पहली बार 14 बाइक एंबुलेंस तैनात

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान लाखों शिवभक्तों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ मार्ग पर बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को हाई अलर्ट मोड पर रखा है। जिला अस्पताल, […]
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में साप्ताहिक बंदी बेअसर, गुरुवार को खुलेआम खुलीं दुकानें: DM के सख्त आदेश के बावजूद साप्ताहिक बंदी बनी मज़ाक

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद के पुरकाजी कस्बे में साप्ताहिक बंदी के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन देखने को मिला। गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के बावजूद कस्बे का अधिकांश बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। बाजार में सुबह 10 बजे से ही ओपन होनी शुरू हो गई थी, जो कि दोपहर 2 बजे तक […]
मुज़फ़्फ़रनगर में ठाकुर का मकान कौन सा है?’ पूछकर, मंदिर से लौट रही महिला के कानों में से कुंडल नोंच भागे बदमाश, CCTV में कैद वारदात

मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर में दिनदहाड़े एक महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को बातों में उलझाकर कुछ ही सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया और […]
कंधों पर दादा और 51 लीटर गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे 4 पौते: सेवा और संस्कार की अनोखी मिसाल बनी यात्रा

मुजफ्फरनगर। सावन माह की पावन कांवड़ यात्रा में हर साल आस्था के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मुज़फ़्फ़रनगर में एक ऐसी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसने हर किसी को श्रवण कुमार की याद दिला दी। गाजियाबाद के चार शिवभक्त पौते अपने 90 वर्षीय दादा को कंधों पर बैठाकर […]
मुज़फ़्फ़रनगर शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम के फ्लेक्स में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के बीच गुरुवार सुबह शहर के सबसे संवेदनशील शिव चौक क्षेत्र में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब शिव कांवड़ मेला कंट्रोल रूम के बाहर लगे फ्लेक्स बोर्ड में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू […]
मुजफ्फरनगर के शिव चौक पहुंची तीन दोस्तों की अनोखी कांवड: एक दंडवत, दूसरा सपाटे… तीसरे के कंधे पर 101 लीटर गंगाजल

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान मुज़फ़्फ़रनगर का शिव चौक एक बार फिर अनोखी आस्था का साक्षी बना। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे मेरठ के तीन शिवभक्त दोस्तों की टोली बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब शिव चौक पहुंची तो उनकी अनूठी कांवड़ यात्रा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तीनों दोस्तों […]
मुज़फ़्फ़रनगर में ₹500 के नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, शिव चौक पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुज़फ़्फ़रनगर के शिव चौक पर ऐसी ही एक नोटों से सजी अनोखी कांवड़ पहुंची, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के […]
मुजफ्फरनगर में कनेक्शन काटने पहुंचे बिजलीकर्मी से मारपीट: CCTV में कैद हुई पूरी घटना

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर के पुरकाजी कस्बे में बकाया बिजली बिल की वसूली और बिजली कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है, जिसका पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। घटना के बाद […]
ऑनलाइन शपथ के जरिए मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस का बड़ा संदेश: SSP ने थानेदारों, सेवा शिविर संचालकों और डीजे ऑपरेटरों को ऑनलाइन दिलाई शपथ

मुज़फ़्फ़रनगर। मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक अनूठी पहल करते हुए ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी थाना […]
भगवान दक्ष प्रजापति जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुजफ्फरनगर। भगवान दक्ष प्रजापति जयंती महोत्सव के अवसर पर बुधवार को शहर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य समारोह में वर्ष 2026 की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रजापति समाज के 200 से अधिक मेधावी […]