“प्रतिभा और ऊर्जा से भरपूर है भारत का युवा”: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के शुभारंभ पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत ‘तिरंगा यात्रा युवाओं के साथ’ का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में शामिल होकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने कहा […]
प्रयागराज में छात्रों के बीच राहुल गांधी का रोजगार पर बड़ा हमला, बोले हर एक हजार युवाओं में सिर्फ 12 को मिलती है पक्की नौकरी

प्रयागराज। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में छात्रों के बीच पहुंचे। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं से रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, शिक्षा, डेटा और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। राहुल गांधी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए […]
गाजियाबाद के जयपुरिया मॉल में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी युवक हिरासत में

नई दिल्ली/गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले स्थित इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल में एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध […]
कांवड़ यात्रा में दुकानदार अपनी पहचान सार्वजनिक करें, भ्रम और विवाद से बचना जरूरी: सचिन सिरोही

मेरठ। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों से अपनी वास्तविक पहचान सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं के बीच किसी भी प्रकार का भ्रम, विवाद या गलतफहमी पैदा होने की संभावना कम होगी। उन्होंने कहा कि संगठन […]
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, सपा का प्रदर्शन तो सीएम योगी की जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा की अपील

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी दलों से जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक और गंभीर चर्चा करने की अपील की, वहीं समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन […]
नोटों से सजी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, बोले शिवभक्त- “भोले बाबा को समर्पित हैं सभी नोट, जलाभिषेक के बाद कराएंगे भंडारा”

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार आस्था के साथ नवाचार और अनूठी प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। कभी स्पोर्ट्स कार की तर्ज पर बनी कांवड़, कभी गोल्डन कांवड़, कभी विशाल त्रिशूल तो कभी भव्य झांकियां… इन्हीं के बीच अब दिल्ली के हर्ष विहार से आई नोटों से सजी अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं […]
नशे के ओवरडोज़ से बेहोश हुआ कांवड़िया, पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल: सिटी सेंटर के सामने लकड़ी की टाल में मिला अचेत, पुलिस ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की कांवड़ यात्रा के बीच रविवार रात करीब 9 बजे शहर के सिटी सेंटर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवड़िया कथित तौर पर नशे के ओवरडोज़ के कारण अचेत हो गया। उसे तलाश रहे साथी जब पास की एक लकड़ी की टाल तक पहुंचे तो वह वहीं बेहोशी की […]
बाबा के पीछे ‘प्रहरी’ बने बजरंगबली! शिव चौक पर पहुंची विशाल झांकी कांवड़: नोएडा के हबीबपुर से 14 शिवभक्तों की टोली हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर निकली

मुज़फ़्फ़रनगर। सावन की पावन कांवड़ यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। रविवार रात करीब 10 बजे जनपद की हृदयस्थली शिव चौक पर उस समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जब नोएडा के हबीबपुर गांव से आई एक विशाल झांकी कांवड़ यहां पहुंची। रंग-बिरंगी […]
चलते-चलते सड़क पर गिर पड़ा शिवभक्त कांवड़िया: दिल्ली निवासी भोले की अचानक बिगड़ी तबीयत, इंसानियत की मिसाल बनी पुलिस और शिवभक्तों की तत्परता

मुज़फ़्फ़रनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार शाम करीब 6 बजे मुज़फ़्फ़रनगर में एक शिवभक्त की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली के यमुना विहार निवासी आयुष पुत्र हरवीर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कच्ची सड़क पर गाजा […]
स्वर्ण आभूषणों से सजी ‘गोल्डन कांवड़’ पहुंची मुज़फ़्फ़रनगर: 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड ज्वैलरी से सजी भोलेनाथ की गोल्डन प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

मुज़फ़्फ़रनगर। शिव कांवड़ यात्रा-2026 में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें श्रद्धालुओं और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। रविवार अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित सिसौना कट पर एक ऐसी ‘गोल्डन कांवड़’ पहुंची, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राहगीर रुक-रुककर वीडियो और तस्वीरें बनाते […]